इस सूप को पीने से एक महीने में गायब हो जाएगा बैली फैट

इनमें सॉल्युबल फाइबर की बहुत ज्यादा मात्र होती है, जिससे यह कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 20, 2019 9:40 AM IST

वजन घटाने के लिए यह जरूरी है कि आप ऐसा फूड (Masoor dal soup) अपने आहार में शामिल करें जो आपको एनर्जी दें। साथ ही जो शरीर में फैट न जमने दे। कुछ आहार ऐसे होते हैं जो कैलोरी को धीरे-धीरे बर्न करते हैं,‍ जिससे पेट ज्‍यादा देर तक भरा महसूस होता है। मसूर दाल सूप (Masoor dal soup) आपको भरपूर प्रोटीन देने के साथ ही फूड क्रेविंग से भी बचाता है। अगर आप जल्‍दी वजन घटाना चाहते हैं तो दिन में एक बार मसूर दाल सूप का सेवन जरूर करें।

मसूर दाल सूप की सामग्री (Masoor dal soup) 

2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल

4 प्याज बारीक कटे हुए

2 टीस्पून जीरा पाउडर

2 टीस्पून धनिया पाउडर

2 कलियां लहसून

2 आलू उबले और कटे हुए

1 टेबलस्पून पाउडर वैजीटेबल स्टॉक

2 कप मसूर की दाल (भिगो कर रखी हुई)

1/4 कप धनिया

1 टेबलस्पून कद्दू के बीज

Masoor-dal-soup-benefits मसूर दाल सूप पीने से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, जो शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। © Shutterstock

मसूर दाल सूप बनाने की विधि

- सबसे पहले पैन में घी डालकर इसमें प्याज को भून लें और जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तो आधे प्याज निकाल कर अलग रख लें।

- इसके बाद इसमें जीरा,धनिया पाउडर लहसून डालकर 1 मिनट के लिए पकाएं ताकि इसका फ्लेवर आना शुरू हो जाए।

- अब इसमें आलू और वैजीटेबल स्टॉक डालकर 10 मिनट के लिए पकने दें।

- जब आलू अच्छे से मिक्स हो जाए तो दाल भी डाल दें और इसे तब तक पकाएं जब तक यह अच्छी तरह से गल न जाए। इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं।

- सूप पक जाने पर इसे मिक्सी में डालकर सूप की तरह पीस लें।

- इस सूप को बाउल में डालकर पहले से भून कर रखे हुआ प्याज और धनिए से गार्निश करके सर्व करें।

मसूर दाल सूप के लाभ

मसूर दाल सूप पीने से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, जो शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। इनमें सॉल्युबल फाइबर की बहुत ज्यादा मात्र होती है, जिससे यह कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। यह एनर्जी को धीरे-धीर बर्न करता है। धीरे से हज़म करने के कारण शरीर को आयरन की मात्र ज्यादा प्रदान करता है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है। इसके सेवन से चेहरे पर भी निखार आता है।

पाना है फ्लैट टमी, तो ट्राय करें स्‍टमक वैक्‍यूमिंग

शाम को करें आधा घंटा सैर, सेहत को मिलेगा वर्कआउट जितना लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source