ये 3 तरह की ड्रिंक पीने से बूस्ट होगी इम्यूनिटी और दूर भागेगी बीमारी, आज ही करें ट्राई

Immunity Booster Drink: क्या आपके घर के बच्चे भी हल्दी सर्दी शुरू होते ही बीमार पड़ने शुरू हो जाते हैं? अगर हां तो उन्हें रोजाना ये 3 ड्रिंक पिलाना शुरू कर दें। जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : December 14, 2025 7:53 PM IST

Winter Mai Immunity Ko Boost Kaise Kare: सर्दियां आते ही घर के बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक की तबीयत बहुत जल्दी-जल्दी बिगड़ने लगती है। ऐसे में भला किसको डॉक्टर के पास लेकर जाएं और कितनी दवाइयां खिलाएं! अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो आपको जरूरत है अपने परिवार की इम्यूनिटी को बूस्ट करने की। यह सिर्फ हल्दी खाने से नहीं होगा। जी हां, आपको डाइट में कुछ ऐसी ड्रिंक्स को ऐड करना होगा, जिन्हें रोज पिया जा सके।

इसलिए आज हम आपको इस लेख में 3 अलग-अलग हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताने वाले हैं। यह स्वाद में भी बेहतरीन हैं और सेहत के लिए कई रूपों में फायदेमंद है। वहीं इम्यूनिटी की बात करें तो रोजाना इन तीनों में से कोई भी एक जूस आधा गिलास पीना शुरु कर दें आप। यह गट हेल्थ को बेहतर बनाने, डाइजेशन को इंप्रूव करने और इम्यूनिटी को बेहतर बनाने का काम करेंगे। आइए बिना देर किए हम इन तरीकों के बारे में जानें।

पाइनएप्पल और लेमन जूस

जिस पहले ड्रिंक के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, वह इम्यूनिटी को बूस्ट करने का हेल्दी और टेस्टी तरीका है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 400 ग्राम पाइनएप्पल, 4 नींबू का निकला हुआ जूस, 15 ग्राम कच्ची हल्दी, 15 ग्राम अदरक, 5 ग्राम काली मिर्च, 1/2 इंच दालचीनी और जरूर अनुसार पानी। इन सभी चीजों को आप मिक्सी में ब्लैंड कर दें।

पाइनएप्पल और लेमन जूस पीने के फायदे

देखिए, अनानास में ब्रोमेलियल होता है जो डाइजेशन को सपोर्ट करना है और पैरासाइट्स को कमजोर करता है। इसके अलावा नींबू के रस में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। हल्दी नेचुरल एंटीबायोटिक, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल का पावर हाउस होती है। अदरक हमारी बॉडी के सिस्टम को डिटॉक्सीफाई करता है, गले को साफ करता है और गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। इतने सारे गुण होने के कारण, सर्दियों में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए यह ड्रिंक बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।

शहद वाली ड्रिंक

इम्यूनिटी को बूस्ट करने का दूसरा तरीका शहद से तैयार ड्रिंक पीने का है। आप 2 कप गर्म पानी में 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल और 1 चम्मच नींबू का रस लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और स्टोर करके के रख दें। इसे आप रोजाना आधा-आधा गिलास पीना शुरु कर दें और फिर देखें कैसे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

शहद वाली ड्रिंक कितनी फायदेमंद है?

आपको बता दें कि शहद में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। यह हमारे शरीर में होने वाली सूजन को कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही काली मिर्च सर्दियों में शरीर में गर्माहट बनाकर रखती है। साथ ही इसमें डबल इम्यूनिटी बूस्टर बनाता है कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल। इस तेल में लॉरिक एसिड और मोनोलौरिन पाए जाते हैं जो पावरफुल एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं।

गाजर का पानी

सर्दियों में गाजर बहुत ही ज्यादा आती है। यह विटामिन सी से रिच होती है इसलिए यही सही समय है कि आप इसे गुणों का फायदा उठा लें। आपको बस करना यह है कि 2 गिलास पानी पैन में गैस पर चढ़ाना है। इसमें अदरक के 4-5 टुकड़े, नींबू की 4 स्लाइस, कटे हुए गाजर के टुकड़े, 10 काली मिर्च के दाने, आधा चम्मच अजवाइन, पुदीना के पत्तियां डालकर अच्छे से उबाल दें। जब यह उबल जाए तो पैन में 1 चम्मच पिसा हुआ गुण डालकर अच्छे से मिक्स करके उबाल लें। यह ड्रिंक आपकी इम्यूनिटी को दो गुना बढ़ा देगी।

Highlights

  • अपनी डाइट में विटामिन सी से रिच फूड व फ्रूट्स को शामिल करें।
  • बाहर का खाना व जंक फूड कम खाएं।
  • इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक जरूर पिएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source