
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 15, 2024 5:12 PM IST
Drinking Tea After Food Is Hazards: चाय और कॉफी लगभग हर भारतीय व्यक्ति की कमजोरी बन गयी है क्योंकि, लोगों का दिन भी गर्मागर्म चाय और कॉफी से होती है। वहीं, दिन में भी कई बार लोग चाय और कॉफी पीना पसंद करते हैं। नाश्ते से लेकर खाना खाने के बाद भी लोगों को मसाला चाय पीना पसंद आता है। लेकिन, आईसीएमआर की मानें तो चाय पीने का गलत तरीका और समय आपको गम्भीर एनिमिया का शिकार बना सकता है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने हाल ही में चाय और कॉफी पीने से जुड़ी गाइडलाइंस जारी की जिसमें बताया गया कि चाय और कॉफी पीने से जुड़ी सावधानियां ना बरतने से किस तरह हेल्थ को नुकसान हो सकता है।
ICMR की इन गाइडलाइंस में चाय और कॉफी के बहुत अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को चेतावनी दी गयी है। आईसीएमआर के रिसर्चर्स के अनुसार चाय और कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित कर देता है जिससे इसकी लत लगने का भी खतरा भी बढ़ जाता है।
ICMR के अनुसार, चाय में टैनिन (Tannin) नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर में आयरन की कमी का कारण (causes of iron deficiency) बन सकता है। यह शरीर में आयरन के अवशोषण में अड़चन जाल सकता है। टैनिन पेट में पहुंचकर आयरन से जुड़ जाता है और शरीर के लिए इस आयरन का इस्तेमाल कर पाना मुश्किल हो जाता है। आयरन को अवशोषित (absorption of iron in body) ना कर पाने की स्थिति में शरीर में आयरन की कमी होने लगती है।
इसी तरह अधिक मात्रा में चाय और कॉफी पीने से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजिजेज का खतरा (risk of heart diseases) भी बढ़ सकता है।
आईसीएमआर के अनुसार लोगों को एक दिन में केवल 300 मिलीग्राम कैफीन (caffeine daily intake limit) का सेवन करना चाहिए।