कोल्ड ड्रिंक पीने से बढ़ता है इस बीमारी का खतरा, लाखों लोग आ चुके हैं चपेट में, जानिए बीमारी का नाम और लक्षण

क्या आप जानते हैं कि आपकी फेवरेट कोल्ड ड्रिंक आपको डायबिटीज और हार्ट डिजिज का शिकार बना सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 29, 2025 7:43 PM IST

गर्मागर्म छोले-भटूरे हों या बर्गर और फ्राइज लोगों को इन सबके साथ कोल्ड्रिंक पीना खूब पसंद आता है। पार्टी हो या गर्मी महसूस हो या फिर थकान महसूस हो, हर मौके पर सोडा और कोल्ड्रिंक जैसे ड्रिंक्स लोगों की डाइट में शामिल होते हैं। कोल्ड्रिंक का खट्टा-मीठा स्वाद  और फिज की वजह से कोल्ड्रिंक पीने से लोगों को थोड़ा बेहतर महसूस होता है। वहीं, बहुत से लोग दिन में कई बार कोल्ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आप ठंडक के लिए जो कोल्ड्रिंक पी रहे हैं उसका ज्यादा सेवन करने से आपकी हेल्थ को नुकसान हो सकता है। जैसे कुछ बीमारियों का रिस्क सॉफ्ट ड्रिंक पीने से कई गुना बढ़ जाता है।

कुछ समय पहले नेचर मेडिसिन में एक रिसर्च प्रकाशित किया गया। इस रिसर्च के अनुसार, कोल्ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक पीने से टाइप 2 डायबिटीज की बीमारी का रिस्क बढ़ सकता है। इस रिसर्च में बताया गया कि साल 2020 में डायबिटीज के कुल 2.2 मिलियन मामले सामने आए। इनमें से अधिक केसेस में कोल्ड्रिंक पीने की आदत भी एक कारण रही।

इस रिसर्च के लिए दुनियाभर में 184 देशों में सर्वे किया गया। रिसर्च के दौरान पाया गया कि, दुनियाभर में मीठे ड्रिंक्स और सोडा पीने से डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। रिसर्च के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज के साथ-साथ हार्ट डिजिज का रिस्क बढ़ाने में भी सॉफ्ट ड्रिंक पीने की आदत (drinking soft drinks) एक बड़ा कारण रही।

कोल्ड ड्रिंक पीने से यंगस्टर्स में बढ़ा डायबिटीज का रिस्क

इस रिसर्च के दौरान कुछ चौंकानेवाले तथ्य भी सामने आए जैसे कम उम्र के लोगों में कोल्ड ड्रिंक पीने से कुछ बीमारियों का रिस्क अन्य लोगों की तुलना में बहुत अधिक रहा। इस स्टडी के मुताबिक,

  • दुनियाभर में कोल्ड ड्रिंक का सेवन पुरुष महिलाओं की तुलना में काफी अधिक करते हैं।
  • वहीं, यंगस्टर्स में कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क बहुत हाई रहा है।
  • स्टडी के अनुसार, सब-सहारा अफ्रीका के 21 प्रतिशत लोगों में कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से डायबिटीज की बीमारी बढ़ गयी।
  • वहीं, लैटिन अमेरिका में कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह 24 प्रतिशत लोगों को डायबिटीज तो वहीं, 11 प्रतिशत लोगों में हार्ट की बीमारियों के नये केसेस पाए गए।
  • वहीं, साल 2020 में कोलंबिया में सॉफ्ट ड्रिंक पीने से लगभग 50 फीसदी लोगों में डायबिटीज के मामले देखे गए।

डायबिटीज की बीमारी का नहीं कोई इलाज

हाई ब्लड शुगर लेवल या डायबिटीज की बीमारी एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को आजीवन इस बीमारी के साथ रहना पड़ सकता है। डायबिटीज को मैनेज करने और इससे जुड़ी जटिलताओं से बचने के लिए डायबिटिक्स को पूरी जिंदगी सावधानियां पड़ सकती हैं और साथ ही दवाओं या इंसुलिन की खुराक भी लेनी पड़ सकती है।

टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of type 2 diabetes)

  • बार-बार प्यास और भूख लगना
  • पेशाब करने के लिए बार-बार बाथरूम जाना
  • थकान और मसल्स में कमजोरी
  • हाथ-पैरों में झुनझुनी महसूस करना

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source