Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है खाली पेट कॉफी पीने की आदत

कॉफी पीना बहुत लोगों को पसंद होता है, अब तो वेटलॉस के लिए भी लोग कॉफी डाइट को फॉलो कर रहे हैं। पर सुबह-सुबह खाली पेट कॉफी पीना आपकी सेहत के लिए खासा नुकसानदायक हो सकता है।

सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है खाली पेट कॉफी पीने की आदत
कॉफी पीना बहुत लोगों को पसंद होता है, अब तो वेटलॉस के लिए भी लोग कॉफी डाइट को फॉलो कर रहे हैं। पर सुबह-सुबह खाली पेट कॉफी पीना आपकी सेहत के लिए खासा नुकसानदायक हो सकता है। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Updated : October 5, 2019 6:08 PM IST

इन दिनों कॉफी सबसे ज्‍यादा डिमांड में है। आप‍ किसी से बात कर रहे हैं, ऑफि‍स में काम कर रहे हैं या बहुत थक गए हैं, तो कॉफी का एक कप आपके मूड को फ्रेश कर देता है। कॉफी के कप के साथ होने वाली बातें और मुलाकातें ज्‍यादा लजीज हो जाती हैं। इस तरह कॉफी काफी फायदेमंद है। पर कॉफी लिमिट से ज्‍यादा पीने पर नुकसान भी हो सकता है। खाली पेट कॉफी पीना (coffee hazards) तो आपकी सेहत के लिए और भी ज्‍यादा खतरनाक है।

बिस्‍तर पर कॉफी है गलत आदत (coffee hazards on empty stomach)

अगर आपको सुबह सोकर उठते ही बिस्‍तर पर कॉफी चाहिए तो यह बहुत गलत आदत है। इससे आपको कब्‍ज की समस्‍या हो सकती है। कॉफी की तासीर खुश्‍क होती है। साथ ही इसमें मौजूद कैफीन आपके पेट के लिए सही नहीं है। कब्‍ज की यह समस्‍या आगे चलकर आपके लिए और भी समस्‍या खड़ी कर सकती है।

खतरनाक एसिड होते हैं रिलीज

सुबह के समय पेट में खतरनाक एसिड रिलीज होते हैं।  कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका खाली पेट सेवन करना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। कॉफी भी इन्‍हीं में से एक है। इस समय बॉडी को डिटॉक्‍स की जरूरत होती है। जिसमें सादा पानी बहुत बड़ी भूमिका अदा करता है। अगर आपको अपना पेट साफ और पाचन दुरुस्‍त रखना है तो आपको सुबह उठते ही सादा पानी पीना चाहिए। जबकि कॉफी पीने से ये खतरनाक रसायन और भी ज्‍यादा एसिडिक होने लगते हैं। जो आपके पाचन तंत्र पर गलत प्रभाव डालते हैं।

Also Read

More News

बढ़ सकता है तनाव (coffee hazards)

आजकल ज्‍यादातर लोगों को तनाव की समस्‍या होती है, जो ज्‍यादा बढ़ने पर अवसाद का भी रुख कर सकती है। आहार विशेषज्ञ कॉफी को तनाव मुक्‍त करने वाला पेय मानते हैं। पर यह खाली पेट पीना उल्‍टा असर भी कर सकता है। सुबह खाली पेट आपके शरीर से तनाव में महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला हॉर्मोन कार्टिसॉल रिलीज होता है। जब यह कॉफी में मौजूद कैफीन से रिएक्‍ट करता है तो आपके लिए तनाव कम होने की बजाए बढ़ने की संभावना ज्‍यादा हो जाती है। यह आपका मूड भी खराब कर सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

गर्भवती महिलाओं के लिए है और भी खतरनाक

अगर आप गर्भवती हैं तो आपको भूलकर भी खाली पेट कॉफी नहीं पीनी चाहिए। यह आपके साथ आपके बच्‍चे की सेहत के लिए भी बहुत खतरनाक हो सकता है। यह दोनों के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी नुकसानदायक है। गर्भवती महिलाओं को बच्‍चे के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सुबह गुनगुना दूध पीने की सलाह दी जाती है।

About the Author

... Read More