दूध में घी मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द से मिलती है राहत, दूर होंगे पेट के सभी रोग

दूध के साथ अगर आप घी का सेवन करते हैं, तो इसका फायदा दोगुना बढ़ जाता है। यह सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच्चाई है। प्राचीनकाल से ही दूध के साथ घी का सेवन किया जा रहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा भी दूध के साथ घी लेने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं दूध में घी मिलाकर पीने से क्या फायदा होता है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 16, 2020 4:19 PM IST

Milk With Ghee Benefits : एक सर्वे के अनुसार, भारत में लगभग 22 प्रतिशत लोग कब्ज से पीड़ित हैं। कब्ज एक ऐसी परेशानी है, जिसमें रोगी को मल बाहर निकालने में कठिनाई होती है। देशभर के कई लोगों को कब्ज की परेशानी से जूझना पड़ता है। यह एक आम बीमारी है, फिर भी बहुत ही कम लोग इसपर खुल के बात कर पाते हैं। क्योंकि यह मल और बाउल मूवमेंट से संबंधित बीमारी है। भारतीय समाज में इस बीमारी को लेकर लोगों में जागरुकता की बहुत ही कमी है। कब्ज की समस्या से लंबे समय तक जूझ रहे व्यक्ति को बवासीर और गुदा विदर की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कब्‍ज पेट के सभी रोगों की जड़ है। हालांकि, कब्ज का इलाज दवाओं और प्राकृतिक तरीकों से आसानी से किया (Milk With Ghee Benefits) जा सकता है।

आयुर्वेद में कब्ज के लिए देसी घी को सर्वोत्‍तम माना गया है। गाय का घी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, इसके अलावा यह एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। यह महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और फैटी एसिड से भरपूर होने के साथ ही इसका इस्तेमाल सूपरफूड के रूप में किया जाता है। दूध के साथ अगर आप घी का सेवन करते हैं, तो इसका फायदा दोगुना बढ़ जाता है। यह सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच्चाई है। प्राचीनकाल से ही दूध के साथ घी का सेवन किया जा रहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा भी दूध के साथ घी लेने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं दूध में घी मिलाकर पीने से क्या फायदा (Milk With Ghee Benefits) होता है?

पाचन शक्ति को करता है मजबूत

दूध में घी डालकर पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। यह पाचन एंजाइमों के स्त्राव को उत्तेजित करके पाचन शक्ति को बढ़ावा देता है। शरीर में यह एंजाइम जटिल खाद्य पदार्थों को सरल खाद्य पदार्थों के रूप में बदलता है, जिससे पाचनतंत्र बेहतर होता है। अगर आपको कब्ज है या फिर आपका पाचनतंत्र कमजोर है, तो नियमित रूपसे दूध में घी डालकर इसका सेवन करें।

मेटाबॉलिज्‍म को करे इंप्रूव

दूध और घी का सेवन एक साथ करने से चयापचय बेहतर होता है, जो शरीर को ऊर्जा और शक्ति प्रदान करने में मदद कर सकता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसकी मदद से उत्सर्जन के माध्यम से शरीर में सभी हानिकारक विषाक्त शरीर से पदार्थ बाहर निकल जाता है, प्रणाली को detoxify भी करता है।

जोड़ों के दर्द के लिए है लाभकारी

जोड़ों में दर्द की परेशानी से अगर आप काफी समय से जूझ रहे हैं, तो आपको दूध और घी का सेवन करना चाहिए। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन से आपको राहत मिल सकती है। इससे पैरों की हड्डियां काफी मजबूत होंगी। अगर आपको अगली बार जोड़ों में किसी तरह की परेशानी हो, तो एक गिलास दूध में एक चम्मच घी मिलाकर जरूर पिएं। ऐसा करने से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

बढ़ाता है स्‍टेमिना

अगर आप थोड़े से काम करने के बाद ही थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो गर्म दूध में घी मिलाकर अवश्य पिएं। ऐसा करने से आपका शरीर मजबूत होगा, साथ ही स्टैमिना भी बढ़ेगा। दूध और घी का एक साथ सेवन करने से सहनशक्ति बढ़ती है। अधिकतर पहलवान दूध और घी का एक साथ सेवन करते हैं।

दही में नमक मिलाने से क्यों बन जाता है धीमा जहर?

संजय दत्त लंग्स कैंसर के हुए शिकार, कोमल नाहटा ने ट्वीट कर दी जानकारी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source