रोज मसाला छाछ पीने वाले सावधान! पैदा हो सकती हैं शरीर में ये बड़ी बीमारियां, आपको भी है पसंद तो जरूर जानें

Masala chach side effects: आजकल छाछ अलग-अलग फ्लेवर में मिलने लगी है, जो लोगों के खूब पसंद भी आती है। भारत में मसाला छाछ लोग खूब शौक से पीते हैं। लेकिन क्या ज्यादा मसाला छाछ पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 8, 2023 1:59 PM IST

Who should not drink masala chach: कुछ लोग छाछ पीने के इतने शौकीन होते हैं कि सर्दियों में भी उन्हें खाने के साथ छाछ पीना अच्छा लगता है। वहीं अगर गर्मियों की बात करें तो भारत में छाछ पीना काफी आम हो गया है। छाछ को एक बेहद हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक माना जाता है, जो कैल्शियम व अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भारत में छाछ की मांग बढ़ने के कारण आजकल यह अलग-अलग फ्लेवर में मिलने लगी है, जो लोगों के खूब पसंद भी आती है। कुछ लोगों को मीठी छाछ पसंद आती है, तो कुछ लोग प्लेन पीना पसंद करते हैं। लेकिन देखा गया है कि भारत में सबसे ज्यादा मसाला छाछ पीना पसंद करते हैं। लोग घर पर मसाला डालकर छाछ पीते हैं और मसाला फ्लेवर में पैक होकर भी छाछ मिलने लगी है। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा मसाला छाछ पीना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

ज्यादा मसाला छाछ पीने के नुकसान (Masala chach side effects)

मसाला छाछ पीने के फायदे तो आपको जरूर पता होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि मसाला छाछ ज्यादा पीना आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है, जो इस प्रकार हैं -

किडनी को नुकसान

छाछ का टेस्ट खट्टा होता है और इस कारण से हमें यह पता नहीं चल पाता है कि वास्तव में हम कितनी मात्रा में नमक ले रहे हैं। यदि आप ज्यादा मसाला छाछ पीते हैं, तो आपके शरीर में नमक व अन्य मसाले भी ज्यादा मात्रा में जा रहे हैं, जिस कारण से किडनी को भी नुकसान पहुंच रहा है।

शरीर में पानी की कमी

गर्मियों में छाछ का सेवन शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है, लेकिन मसाला छाछ का जरूरत से ज्यादा सेवन पानी की कमी का कारण भी बन सकता है। दरअसल, छाछ में मौजूद सोडियम व अन्य कई ऐसे तत्व होते हैं, जो ज्यादा मात्रा में शरीर में होने पर डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं।

सीने में जलन

आमतौर पर पैकिंग में आने वाली मसाला छाछ में को टेस्टी और चटपटा बनाने के लिए ज्यादा खट्टापन, ज्यादा नमक, मिर्च और ज्यादा अन्य मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इस छाछ का ज्यादा सेवन करना कई बार सीने में जलन, खट्टी डकार जैसी समस्याएं पैदा कर देते हैं।

कितनी मसाला छाछ पी सकते हैं

ऐसा नहीं है कि मसाला छाछ पीना आपके लिए सिर्फ नुकसानदायक ही है। इसका सेवन करने से हेल्थ को कुछ फायदे भी होते हैं और उसके लिए इसे सही मात्रा में पीना चाहिए। यदि आप चाहते हैं मसाला छाछ आपके शरीर को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाए तो एक दिन में दो गिलास से ज्यादा इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

घर पर ही तैयार करें मसाला छाछ

घर पर तैयार की गई मसाला छाछ ज्यादा हेल्दी होती है और इसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। घर पर फ्रेश छाछ में काला नमक, काली मिर्च का पाउडर थोड़ा सा मिलाएं और जीरे का तड़का लगाकर उसका सेवन करें। इस छाछ का सेवन करने से किसी प्रकार के साइड इफेक्ट्स होने का खतरा नहीं होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source