
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : September 8, 2023 8:15 PM IST
Lemon Water Empty stomach side effects : नींबू पानी का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में हेल्दी ड्रिंक्स क्लिक होता है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि नींबू का पानी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। यह मोटापा कम करने से लेकर गर्मी से राहत दिलाने में प्रभावी होता है। साथ ही आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा नींबू पानी भी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है? जी हां, अगर आप जरूरत से अधिक नींबू पानी पीते हैं, तो इससे हार्ट बर्न, पेप्टिक अल्सर जैसी कई समस्याएं बढ़ (khali pet nimbu pani pine ke nuksan) सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं नींबू पानी पीने से सेहत को होने वाले (What are the disadvantages of drinking lemon water daily? ) नुकसान क्या हैं?
खाली पेट नींबू पानी पीने से सेहत को कई नुकसान होने की संभावना होती है। आइए जानते हैं इसके नुकसान-
एक रिसर्च के मुताबिक, अगर आप जरूरत से अधिक अम्लीय भोजन का सेवन करते हैं, तो इससे गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स (जीईआरडी) और एसिड रिफ्लक्स का कारण बन सकता है। ऐसे में नींबू पानी भी आपके लिए फायदेमंद नहीं होता है। दरअसल, नींबू में मौजूद एसिड भोजन नली की अंदरूनी परत में जलन पैदा करता है। जब आप खाली पेट नींबू पानी पीते हैं तो यह और भी खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आपको पहले से ही एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है रोजाना नींबू पानी पीने से बचें।
अध्ययनों के अनुसार, नींबू पानी में एस्कॉर्बिक एसिड या विटामिन सी से भरपूर होता है। यह नैचुरली आपके शरीर के लिए मूत्रवर्धक का कार्य करता है, जिससे हमारी किडनी अधिक मूत्र उत्पादन (lemon water side effects on kidney) करती है। ऐसे में बार-बार पेशाब आने की वजह से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
नींबू पानी का अधिक मात्रा में सेवम करने से मुंह, जीभ, गाल या फिर गाल के अंदर अल्सर की समस्या हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन न करें।
नींबू पानी पीने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इसके अधिक सेवन से आपके शरीर को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में सीमित मात्रा में ही नींबू पानी का सेवन करें।