
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 31, 2023 3:40 PM IST
Lemon water to dissolve kidney stone: गुर्दे में पथरी होना आज के समय में काफी सामान्य समस्या बन चुकी है और इसे नजरअंदाज करना भी आसान नहीं। गुर्दे की पथरी के दौरान होने वाली तीव्र दर्द बहुत ज्यादा गंभीर स्थिति पैदा कर देता है और तीव्र दर्द आमतौर पर तब शुरू होता है, जब पहले हो रहे हल्के दर्द को इग्नोर किया गया हो। पथरी का दर्द गंभीर होने के कारण कई बार ऑपरेशन कराने की नौबत आ जाती है और इसलिए शुरुआत में ही इसकी देखभाल कर लेनी चाहिए। जिन लोगों को पथरी की शिकायत है वे अपने डॉक्टर के सलाह लेने के साथ-साथ घरेलू तरीके भी अपना सकते हैं। जिन लोगों को किडनी में पथरी है उनके लिए नींबू का सेवन करना भी काफी फायदेमंद बताया गया है। ऐसा इसिलए क्योंकि नींबू में किडनी की पथरी पिघलाने वाले गुण पाए जाते हैं। जो लोग नियमित रूप से नींबू का सेवन करते हैं, उन्हें किडनी में पथरी के कारण हो रहे दर्द से छुटकारा पाने में भी काफी हद तक मदद मिल सकती है। यदि आप या आपके परिवार में कोई भी व्यक्ति किडनी की पथरी से परेशान है, तो हम आपके लिए यह बेहद टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक लेकर आए हैं।
मेडिकल साइंस के कुछ अध्ययनों में भी यह पाया जा चुका है कि किडनी की पथरी के लिए नींबू का रस काफी फायदेमंद है। नींबू के रस में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो किडनी की पथरी को पिघलाने में मदद कर सकते हैं। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड पेशाब में साइट्रेट की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे ऑक्सलेट लेवल प्रभावित हो जाता है। यह पूरी प्रक्रिया कैल्शियम से किडनी बनने से रोकती है और पहले से मौजूद किडनी को पिघलाने में भी मदद करती है, जिससे किडनी पेशाब के साथ घुलकर बाहर आने लगती है।
किडनी स्टोन से परेशान लोगों को रोजाना कम से कम एक नींबू का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसका सेवन सुबह के समय या दोपहर के समय करना ज्यादा फायदेमंद है। हालांकि, अगर आपको गैस से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं, तो आप शाम के समय भी इसका सेवन कर सकते हैं। एक गिलास सादे पानी में एक नींबू निचोड़ लें और उसका सेवन करें। हालांकि, नींबू और पानी में नमक नहीं मिलाना चाहिए। क्योंकि नमक का सेवन कैल्शियम को जमा होने में मदद कर सकता है।
सिर्फ किडनी स्टोन को कम करने के लिए ही नहीं बल्कि रोजाना एक नींबू का रस पीना आपकी सेहत को अन्य कई फायदे देता है। नींबू में खूब मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। रोजाना नींबू पीने से कई प्रकार की स्किन डिजीज व अन्य वायरल डिजीज होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसके अलावा नींबू पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखता है, जिससे स्किन समेत शरीर के कई अंगों को फायदा मिलता है।
हालांकि, जिन लोगों को किडनी में पथरी या फिर किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या है, उन्हें नियमित रूप से डॉक्टर के पास जाते रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि किडनी में पथरी के कारण कई बार अन्य कई गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं और यहां तक किडनी डैमेज होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराते रहें और उनके द्वारा दिए जाने वाले दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पालन करते रहें।