... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 3, 2018 5:35 PM IST
अदरक का दूध पीने से सेहत पर होते हैं कई लाभ। © Shutterstock
सर्दियों के समय में आमतौर पर लोग अदरक वाली चाय पीना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि ये स्वादिष्ट होने के साथ ही अपने गुणों का असर जल्द ही दिखाती है। इससे हमारे शरीर को तुंरत ही राहत मिलने लगती है पर क्या आप जानते हैं कि इसके गुण दूध में और ज्यादा असर करते हैं? जी हां, यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अदरक को दूध में मिलाकर पिया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। अदरक में मिलनें वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण शरीर के अंदर होने वाली कई तरह की बीमारियों को दूर करने की क्षमता रखते है। जानते हैं कि दूध के साथ अदरक का सेवन करने से किस तरह की बीमारियों से राहत मिल सकती है।
पाचन शक्ति करे मजबूत
अदरक का दूध पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में काफी लाभकारी होता है। यह पेट दर्द से जुड़ी हर समस्या को दूर करने का सबसे अच्छा घरेलू उपचार माना गया है। नाश्ता करने के बाद आप अदरक वाले दूध का सेवन अवश्य करें।
पढ़ें- प्रेगनेंट महिलाएं पिएंगी चुकंदर की चाय, तो होंगे ये फायदे
रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
बदलते मौसम के साथ ही बीमारियां भी अपना रुख बदलने लगती हैं जिससे इस दौरान लोग सार्दी, खांसी-जुकाम या फ्लू की चपेट में आ जाते हैं। दरअसल, ऐसा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी के कारण होता है इसलिए जिनका शरीर अत्यधिक कमजोर होता है उन लोगों को अदरक वाली दूध का सेवन करना चाहिए। अदरक में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में अहम भूमिका निभाते हैं और शरीर को बाहरी संक्रामण से बचाने में मदद करते हैं।
अदरक वाला दूध पीने से गले की खराश जल्दी दूर होती है।© Shutterstock
गठिया के दर्द से आराम
वैसे तो हर कोई जानता है कि दूध में कैल्शियम और पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है। दूध का सेवन करने हड्डियों की कमजोरी दूर होती है और यदि दूध के साथ अदरक को मिलाकर इसका सेवन रोज किया जाए तो इनमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण हड्डियों को मजबूती देने के साथ उसकी सूजन को भी कम कर देते हैं। यह ड्रिंक ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों के लिए वरदान है। इसे पीने से गठिया के दर्द से जल्दी राहत मिलती है।
पढ़ें- एक कप गुड़हल की चाय पीने से सेहत पर होते हैं कई कमाल
गले का इंफेक्शन
यदि आप खांसी-सर्दी से परेशान रहते हैं तो इस समस्या को दूर करने के लिए अदरक वाले दूध काफी अच्छा उपचार माना गया है। इसका सेवन करने से ना केवल गले की खराश जल्दी दूर होती है बल्कि गले में होने वाले इंफेक्शन से भी राहत मिल जाती है। यदि आप गले के इंफेक्शन से पीड़ित हैं तो रात में सोने से पहले अदरक वाला दूध अवश्य पिएं और इसके एक घंटे बाद तक पानी न पिएं। आपको जल्द ही इसका असर देखने को मिल जाएगा।