Cold vs Warm Water: ठंडा पानी या गर्म पानी? जानिए कौन सा पानी पीना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए है फायदेमंद

Cold Water vs Warm Water For Drinking: अक्‍सर आपकों किसी न किसी से सलाह मिली होगी कि ठंडा पानी पीने से ज्‍यादा अच्‍छा है गर्म पानी पीना, मगर इस बात में कितनी सच्‍चाई है? जानिए ठंडा या गर्म पानी पीने के क्‍या-क्‍या फायदे हैं?

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 14, 2021 3:25 PM IST

आयुर्वेद (Ayurveda) में गर्म पानी को 'उष्‍ण जल' और ठंडे पानी को 'शीत जल' कहते हैं। यहां ठंडे पानी का तात्‍पर्य सामान्‍य तापमान वाले पीने का पानी से है, जो आपके नल से आता है। जिसे अंग्रेजी में 'प्‍लेन वाटर' भी कहते हैं। जबकि गर्म पानी का मतलब है गुनगुना पानी (Lukewarm water) है।

डॉ. वर्लक्ष्मी यनामन्द्रा (Dr.Varalakshmi Yanamandra) के अनुसार, गर्म और ठंडे दोनों ही तरह के पानी के अपने-अपने गुण होते हैं। जैसा कि हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां आधी आबादी एक या कई दूसरी पाचन समस्‍याओं से पीड़ित हैं। ऐसे में गर्म पानी, ठंडे पानी की तुलना में ज्‍यादा फायदेमंद होते हैं। लेकिन जिनके शरीर में अधिक गर्मी होती है या किसी तरह का ब्‍लीडिंग डिसऑर्डर जैसे बवासीर (Piles), अल्सर आदि में ठंडा पानी अच्छा होता है।

जानिए ठंडा और गर्म पानी पीने के फायदों के बारे में

गर्म पानी पीने के फायदे

  • भूख को बढ़ाता है।
  • शरीर के विषाक्‍त पदार्थों को बाहर निकालता है।
  • हिचकी और डकार की समस्‍या को शांत करता है।
  • मूत्र पथ को साफ करता है।
  • असंतुलित वात और कफ दोष को संतुलित करता है।
  • गर्मी के मौसम को छोड़कर यह हर मौसम में फायदेमंद है।

ठंडा पानी पीने के फायदे

  • पानी की प्‍यास बुझाता है।
  • शरीर की गर्मी को कम करता है, हैंगओवर में मददगार है।
  • थकान और सिर चकराने की समस्‍या को दूर करता है।
  • पित्‍त दोष को दूर करने के साथ रक्‍त की असामान्‍यताओं को दूर करता है।
  • गर्मियों में ठंडा पानी पीना फायदेमंद है, यह उष्‍णकटिबंधीय क्षेत्रों के अनुकूल है।

शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। आप मौसम के अनुसार ठंड या गर्म पानी का चुनाव कर सकते हैं। दोनों प्रकार के पानी फायदेमंद होते हैं। हालांकि, फ्रिज का पानी पीने से बचना चाहिए, यह हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा, बहुत ज्‍यादा गर्म पानी भी पीने से बचना चाहिए।