... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : October 30, 2019 7:57 PM IST
शोधकर्ताओं ने पाया है कि कॉफी पीना पुरुषों और महिलाओं दोनों के खेल प्रदर्शन में सुधार के साथ जुड़ा हुआ है। © Shutterstock
कॉफी में समय-समय पर रिसर्च होते रहते हैं। कई शोध यह साबित कर चुके हैं कि कॉफी पीने से तनाव मुक्त होने में मदद मिलती है। ऐसे शोध दिन में एक कप कॉफी जरूर पीने की हिमायत करते हैं। इसी कड़ी में एक नया शोध और जुड़ गया है। जिसमें दावा किया गया है कि यह खिलाडि़यों के लिए भी काफी लाभदायक है। कॉफी पीने से उन्हें स्टेमिना बढ़ाने में मदद मिलती है।
शोधकर्ताओं ने पाया है कि कॉफी पीना पुरुषों और महिलाओं दोनों के खेल प्रदर्शन में सुधार के साथ जुड़ा हुआ है। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित अध्ययन के लिए ब्रिटेन में कोवेंट्री विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 38 प्रतिभागियों (19 पुरुष, 19 महिलाएं) को चुना और पाया कि कैफीनयुक्त कॉफी पीने से साइकिल चलाने की गति में सुधार होता है।
अध्ययन के दौरान पाया गया कि कॉफी पीने के बाद पांच कि. मी. साइकलिंग के समय में पुरुषों और महिलाओं दोनों के प्रदर्शन में क्रमश: लगभग नौ सेकंड और छह सेकंड का सुधार देखने को मिला।
अध्ययन के निष्कर्षो से पता चलता है कि पुरुष और महिलाएं दोनों कॉफी के सेवन के बाद समान प्रतिक्रिया करते हैं। इस तरह से प्रदर्शन में सुधार के लिए व्यायाम करने से पहले कैफीन का सेवन एक व्यावहारिक स्रोत हो सकता है।
शोध में कॉफी के लाभों पर प्रकाश डालते हुए यह भी कहा गया है कि इसका सेवन बढ़ते शरीर में योगदान देता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी तक इस विषय पर किए गए अधिकांश शोध केवल निर्जल कैफीन और पुरुषों पर केंद्रित रहे हैं।