कोलेस्ट्रॉल से लेकर हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे काले तिल का पानी, जानें इसके 5 फायदे और पीने का तरीका

Black Sesame Water : काले तिल का पानी पीने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह वजन को कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल को घटा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 24, 2023 1:53 PM IST

Black Sesame Water : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। संपूर्ण पोषण युक्त आहार के सेवन से बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। इन पोषक तत्वों से भरपूर आहारों की लिस्ट में काला तिल भी शामिल है। काला तिल शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। खासतौर पर अगर आप रोजाना काले तिल को पानी में भिगोकर पीते हैं, तो यह आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। मुख्य रूप से इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में काले तिल का पानी पीने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं काले तिल का पानी पीने के फायदे क्या हैं?

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

रोजाना काले तिल का पानी पीने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। एनसीबीआई में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोजाना काले तिल का सेवन करने से शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम किया जा सकता है, जिसके परिणाम स्वरूप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। 

कैंसर से करे बचाव

काले तिल का पानी पीने से कैंसर से बचाव किया जा सकता है। दरअसल, काले तिल में एंटी-कैंसर गुण पाया जाता है, जो ब्रेस्ट कैंसर लंग कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, लिवर कैंसर, कोलन कैंसर और ब्लड कैंसर के खतरों को कम कर सकता है। रोजाना काले तिल का पानी पीने से आप कैंसर के जोखिमों को कम कर सकते हैं।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

काले तिल का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। मेडिकल रिसर्च की मानें तो काले तिल में कॉपर होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह एंटीऑक्सीडेंट इम्यून पावर को बूस्ट कर सकता है। नियमित रूप से इसके सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

काले तिल का पानी पीने से आप अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। कुछ रिसर्च के मुताबिक, काले तिल में  सेसोलियन और सेसमिन मौजूद होता है, जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है। इसके साथ ही यह दिल को भी सुरक्षित रख सकता है। रोजाना काले तिल का पानी पीने से आप हार्ट डिजीज के खतरों को भी कम कर सकता है। 

डायबिटीज करे कंट्रोल

काले तिल का पानी पीने से आप डायबिटीज जैसी बीमारी को भी कंट्रोल कर सकेत हैं। कुछ रिसर्च की मानें तो काले तिल में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए अगर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो काले तिल का पानी पिएं।

काले तिल का पानी कैसे करें तैयार?

काले तिल का पानी आप दो तरह से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं

  • पहली विधि में आप 1 गिलास पानी में 1 चम्मच काले तिल को डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को खाली पेट पिएं। 
  • दूसरी विधि में 1 चम्मच काले तिल को 1 गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। इससे आपको लाभ होगा। 

काले तिल का पानी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source