Advertisement

हार्ट अटैक से बचा सकता है इस लाल रंग की सब्जी का जूस, एक्सपर्ट्स भी देते हैं इसे पीने की सलाह

मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण फेज है जिसमें उनके पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज के आसपास के दौर में महिलाओं में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बहुत बढ़ सकता है।

Written By Sadhna Tiwari
Updated : June 13, 2024 3:50 PM IST

Beetroot juice to prevent heart attack: महिलाओं में हार्ट अटैक का रिस्क कम करने के लिए भारतीय घरों में इस्तेमाल होनेवाली एक सस्ती-सी सब्जी का जूस कारगर साबित हो सकता है। यह सब्जी है चुकंदर या बीटरूट जो एक पौष्टिक सब्जी है और आसानी से मिल भी जाती है। हाल ही में एक स्टडी में यह दावा किया गया कि मेनोपॉज के बाद (postmenopausal women) के फेज में जब महिलाओं में हार्ट अटैक का रिस्क (risk of heart attack in women post menopause) बहुत अधिक बढ़ जाता है तब बीटरूट का जूस पीने से महिलाओं की हार्ट हेल्थ में सुधार किया जा सकता है और उनमें हार्ट अटैक का खतरा भी कम किया जा सकता है।

हार्ट अटैक रोकने में कैसे सक्षम है बीटरूट?

बीटरूट या चुकंदर में नाइट्रेट (nitrate-rich beetroot) पाया जाता है। यह तत्व हार्ट डिजिजेज का रिस्क (risk of heart disease) कम करता है।  स्टडी में शोधकर्ताओं ने बताया कि चुकंदर के रस (chukandar ka ras) में नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है। यह नाइट्रेट शरीर में पहुंचकर ब्लड की सप्लाई और नसों में ऑक्सीजन के फ्लो को तेज कर देता है। इससे हार्ट पर दबाव कम होता है और इससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी स्थितियों का रिस्क कम होने लगता है। यह नसों में जमा गंदगी को भी साफ करने में मदद करता है। यह नसों को आराम दिलाता है और उनकी सिकुड़न को कम करता है।

Advertisement

बता दें कि मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण फेज है जिसमें उनके पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज शुरू होने से पहले और उसके बाद के कुछ वर्षों तक महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। पीरियड्स बंद होने का यह फेज आमतौर पर महिलाओं में 45 से 50 साल की उम्र में होता है। फ्रंटीयर जर्नल में प्रकाशित इस नयी स्टडी के अनुसार, चूंकि मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में हार्ट अटैक का रिस्क जब बढ़ने लगता है तब चुकंदर का जूस पीने से महिलाओं को कमजोरी से राहत मिलती है। साथ ही हार्ट को हेल्दी रखने में मदद होती है।

महिलाओं के लिए बीटरूट जूस पीने के फायदे

इस स्टडी में जहां मेनोपॉज के दौरानकार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में सुधार के लिहाज से बीटरूट का जूस (beetroot juice) फायदेमंद बताया गया है वहीं, चुकंदर का जूस (chukandar ka juice peene ke fayde) पीने से महिलाओं को कुछ और बड़े फायदे हो सकते हैं। कुछ ऐसे ही स्वास्थ्य लाभ ये हैं-

Advertisement

बीटरूट का जूस पीने से नसों की सिकुड़न कम होती है। इससे कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम की कार्यप्रणालियों में सुधार होता है।

एनिमिया की समस्या महिलाओं में अधिक देखी जाती है। बीटरूट का जूस पीने से महिलाओं में हिमोग्लोबिन की कमी पूरी होती है जिससे कमजोरी और एनिमिया के लक्षण कम होते हैं।