खाना खाने के पहले पीएं इस लाल सब्जी का जूस, कभी नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल का आंकड़ा

एक नयी स्टडी में कहा गया है कि चुकंदर का सेवन करने से डायबिटीज मैनेजमेंट में काफी मदद होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 20, 2023 7:23 PM IST

Beetroot benefits in diabetes: बीटरूट अपने लाल चटक रंग के लिए जाना जाता है। बीटा-केरोटिन, मिनरल्स, विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है यह सब्जी। यह कमजोरी दूर करती है और इम्यूनिटी भी बढ़ाती है। वहीं, एक नयी स्टडी में कहा गया है कि चुकंदर का सेवन करने से डायबिटीज मैनेजमेंट में काफी मदद होती है।

दरअसल, चुकंदर या बीटरूट में नाइट्रेट पाया जाता है। जब आप बीटरूट खाते हैं तो यह शरीर में पहुंचकर नाइट्रिक ऑक्साइड (nitric oxide) में बदल जाता है, जो नसों को खोलने और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने का काम करता है। जैसा कि डायबिटीज में ब्लड सर्कुलेशन धीमा होता है और इसी वजह से कई समस्याएं भी डायबिटिक्स (diabetes related complications) को हो सकती हैं। ऐसे में बीटरूट का सेवन करने से मदद होती है। इसी तरह डायबिटीज में ये फायदे भी होते हैं-

डायबिटीज में चुकंदर (Beetroot) के सेवन के फायदे (Benefits of beetroot in diabetes)

ब्लड शुगर लेवल नहीं होता स्पाइक

चुकंदर एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स (low glycemic index) वाला फूड हो जो ब्लड शुगर लेवल को धीमी गति से बढ़ाता है।

हाजमा सुधारता है।

डाइटरी फाइबर से भरपूर होने के कारण यह डाइजेशन सुधारता है। डायबिटीज मरीजों में स्लो डाइजेशन की समस्या भी कॉमन है जिसकी वजह से उन्हें पेट में भारीपन और अपच जैसी समस्याएं होती रहती हैं। ऐसे में चुकंदर का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

वेट लॉस

बीटरूट खाने से मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है जिससे वेट लॉस की प्रक्रिया तेज होती है। कई स्टडीज में यह साबित किया गया है कि वजन कम करने से डायबिटीज मैनेजमेंट में भी मदद होती है।

डायबिटीज मरीजों को चुकंदर का सेवन कैसे करना चाहिेए?

जैसा कि डायबिटीज में किसी भी फूड का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, ऐसे में चुकंदर का सेवन भी सावधानी से करना चाहिए। डायबिटीज में चुकंदर का सेवन करते समय इन बातों का ध्यान रखें-

  • आधा गिलास चुकंदर का जूस भोजन से 1 घंटा पहले पीएं।
  • खाने से आधा घंटा पहले आप चुकंदर के टुकड़े सलाद के साथ खा सकते हैं।
  • दिन में एक बाद एक कटोरी उबली हुई चुकंदर पर काला नमक छिड़ककर खा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.