Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पर्व-त्योहार पर भी करते हैं एल्कोहल का सेवन, तो फॉलो करें डाइटिशियन के बताए ये जरूरी टिप्स, नहीं होगा हैंगओवर

क्या आप रोशनी के त्योहार दिवाली में भी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं? यदि हां, तो बेहतर है कि आप त्योहारों में सीमित मात्रा में जैसे एक या दो पैग ही एल्कोहल का सेवन करें वरना सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

पर्व-त्योहार पर भी करते हैं एल्कोहल का सेवन, तो फॉलो करें डाइटिशियन के बताए ये जरूरी टिप्स, नहीं होगा हैंगओवर
पर्व-त्योहार पर भी करते हैं एल्कोहल का सेवन, तो फॉलो करें डाइटिशियन के बताए ये जरूरी टिप्स

Written by Anshumala |Updated : November 3, 2021 5:41 PM IST

कुछ लोग पार्टी-फंक्शन में तो एल्कोहल का सेवन करते ही हैं, लेकिन पर्व-त्योहारों में भी शराब का सेवन किए बिना नहीं रहते। होली पर तो चलिए फिर भी मान लेते हैं कि शराब का सेवन कई जगहों पर किया जाता है, लेकिन रोशनी के त्योहार दिवाली (Diwali 2021) में भी ड्रिंक्स का सेवन किया जाए, ये समझ से परे है। खैर, यदि आप भी ड्रिंक्स लेते हैं, तो उतनी ही लें ताकि त्योहार का मजा किरकिरा ना हो। बेहतर है कि आप त्योहारों में सीमित मात्रा में जैसे एक या दो पैग ही एल्कोहल का सेवन करें वरना सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

अक्सर त्योहारों में खासकर दिवाली में खानेपीने की ढेर सारी चीजें होती हैं और आप खाने के साथ ही अधिक पीते भी हैं, तो सेहत को नुकसान हो सकता है। कई बार गलत फूड कॉम्बिनेशन के साथ ड्रिंक करने से सेहत बिगड़ जाती है। शराब पीने के नुकसानों (Side Effects of Drinking Alcohol) की बात करें तो यह लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। मांसपेशियों में समस्या हो सकती है। नींद को प्रभावित करता है अधिक शराब का सेवन। अधिक पीने से पाचन तंत्र को भी नकुसान होता है। पेट भरा हुआ लगता है, गैस की समस्या हो सकती है। सुबह में जब सोकर उठते हैं, तो हैंगओवर से सिरदर्द भी काफी होता है। ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि पर्व-त्योहार में यदि आप पीते हैं, तो किन बातों का ध्यान रखें। पर्व-त्योहार में कब पिएं, कितनी मात्रा में पिएं इन बातों पर जानी-मानी डाइटिशियन सोनिया नारंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके महत्वपूर्ण टिप्स शेयर किए हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

दिवाली में शराब के सेवन से पहले क्या करें, क्या ना करें

  1. शराब पीने से पहले भोजन कर लें। इससे ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। एल्कोहल ब्लड स्ट्रीम में डायरेक्ट एब्जॉर्ब नहीं होगा।
  2. एसिडिटी की समस्या नहीं होगी।
  3. जल्दी-जल्दी ना पिएं, धीरे-धीरे किसी भी ड्रिंक को लें।
  4. किसी भी एल्कोहल को दूसरे एल्कोहल ब्रांड के साथ मिक्स ना करें। ना ही इसमें कोक डाइट, जूस आदि मिलाएं।
  5. हर पैग को पीने के बाद एक गिलास पानी जरूर पिएं। खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें।
  6. सिर्फ 2 से 3 पैग ही शराब का सेवन करें।
  7. अगले दिन सुबह में दो पानी में भिगोए हुए अंजीर का सेवन करें।
  8. एक चम्मच गुलकंद या एक चम्मच एलोवेरा को एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं।
  9. आपकी जो भी डाइट है प्रतिदिन, उसी के अनुसार सामान्य रूप से खाएं-पिएं और अपना रूटीन फॉलो करें।

About the Author

... Read More