Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जोड़ों में जमा यूरिक एसिड के क्रिस्टल को 1 सप्ताह में पिघलाकर बाहर फेंक देगा ये पानी, इस तरह करें सेवन

High Uric Acid Control :  हाई यूरिक एसिड में नींबू पानी का सेवन करना काफी हेल्दी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह करें नींबू पानी का सेवन?

जोड़ों में जमा यूरिक एसिड के क्रिस्टल को 1 सप्ताह में पिघलाकर बाहर फेंक देगा ये पानी, इस तरह करें सेवन

Written by Kishori Mishra |Updated : April 4, 2024 10:37 AM IST

High Uric Acid Control : यूरिक एसिड शरीर का एक सामान्य अपशिष्ट उत्पाद है। हमारे शरीर में प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने की वजह से यूरिक एसिड बनने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने पर यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होने लगता है। इस स्थिति में जोड़ों में काफी ज्यादा दर्द और सूजन की परेशानी होने लगती है। अगर आप यूरिक एसिड में होने वाले दर्द से परेशान हैं, तो इस स्थिति में आपको अपने खानपान पर अधिक फोकस की जरूरत होती है। खासतौर पर हमें ऐसे आहार लेने चाहिए, जिससे शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम किया जा सके। इसमें खास तरह के ड्रिंक्स हैं। इन ड्रिंक्स में नींबू पानी आपके हाई यूरिक एसिड में काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड में किस तरह फायदेमंद है नींबू पानी और कैसे करें इसका सेवन?

क्या यूरिक एसिड कंट्रोल कर सकता है नींबू पानी? - Can lemon water reduce uric acid?

कई वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि नींबू का रस गठिया से पीड़ित मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह गाउट से पीड़ित मरीजों में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। दरअसल,  नींबू में फ्रुक्टोज का स्तर काफी कमहोता है, फ्रूक्टोज यूरिक एसिड बढ़ा सकता है। ऐसे में नींबू का रस गाउट के अनुकूल आहार है। इससे यूरिक एसिड का स्तर कम करने में मदद मिल सकती है। रोजाना खाली पेट आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे काफी लाभ मिल सकता है।

यूरिक एसिड में कैसे करें नींबू पानी का सेवन? - How to make lemon water for high uric acid

यूरिक एसिड में नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इसका सेवन आपको सामान्य तरह से नींबू का पानी बनाकर नहीं पीना है, बल्कि इसे खाली पेट पीने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं सही तरीका-

Also Read

More News

सबसे पहले 1 बर्तन में 2 से 3 गिलास करीब पानी लें। इसे हल्का सा गुनगुना कर लें, इसके बाद इसमें 1 से 2 नींबू का रस निचोड़कर सुबह खाली पेट पिएं। कुछ सप्ताह तक इसी तरह से नींबू का पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद हाई यूरिक एसिड का स्तर कम हो जाएगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।