hamburger icon
A
Read in English

तेजी से वजन घटाने के लिए रोज सुबह खाली पेट पिएं इस सब्जी का पानी, 1 हफ्ते में दिखने लगेगा असर

Okra Water For Weight Loss: रोजाना सुबह खाली पेट भिंडी का पानी पीकर आप एक हफ्ते में आसानी से वजन घटा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके फायदे और तैयार करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : March 21, 2024 4:01 PM IST

Okra Water For Weight Loss: भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसे अधिकांश लोग खाना पसंद करता है। आपने भिंडी की भुर्जी, भरवां भिंडी या अचारी भिंडी कई बार खाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी भिंडी के पानी का सेवन किया है? जी हां, भिंडी का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-बी6, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, फोलेट और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करने मदद करता है। इसके नियमित सेवन से दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही, यह वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है (Okra Water For Weight Loss In Hindi)। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में जमा जिद्दी फैट को पिघलाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं वजन घटाने में भिंडी का पानी कैसे फायदेमंद है और इसे बनाने का तरीका

वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है भिंडी का पानी? - Okra Water Benefits For Weight Loss

वेट लॉस के लिए भिंडी का पानी बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भिंडी एक लो कैलोरी फूड है। भिंडी की 100 ग्राम मात्रा में लगभग 30 कैलोरी पाई जाती है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। भिंडी का पानी पीने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। रोजाना सुबह खाली पेट भिंडी का पानी पीने से आपको तेजी से वजन घटाने में फायदा मिल सकता है।

भिंडी का पानी कैसे बनाएं? - How To Make Okra Water For Weight Loss In Hindi

भिंडी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले 6-7 मीडियम साइज की भिंडी लेकर उनके किनारों को काट कर निकाल दें। अब सारी भिंडी को बीच से काट लें और इन्हें दो कप पानी में भिगो दें। इसे रात भर ऐसे ही रहने दें। अगली सुबह कप से भिंडी को निचोड़ कर निकाल लें। अब सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें।

नियमित रूप से भिंडी के पानी का सेवन करने से आपको वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है। यह शरीर में फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।