
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : December 9, 2023 2:44 PM IST
Stomach Clean
Milk at Night for Constipation : सुबह-सुबह अगर पेट अच्छे से साफ नहीं होता है, तो पूरा दिन खराब हो जाता है। ऐसे में हम में से कई लोग चाहते हैं कि सुबह पेट अच्छे से साफ हो जाएं। पेट साफ न होने की वजह से कब्ज की परेशानी होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका पेट सुबह-सुबह अच्छे से साफ हो, तो इसके लिए आप रात में सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना दूध पिएं। गुनगुना दूध पीने से पेट को काफी अच्छे से साफ किया जा सकता है। इसमें अगर आप 1 चम्मच ड्राई फ्रूट्स पाउडर (बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता जैसे मिक्स ड्राई फ्रूट का पाउडर) मिक्स करके पीते हैं, तो पेट की सारी गंदगी सुबह-सुबह बाहर हो सकती है। आइए जानते हैं कब्ज की परेशानी को दूर करने में कैसे फायदेमंद है दूध और ड्राईफ्रूट्स का पाउडर?
अगर आप नियमित रूप से 1 गिलास दूध के साथ ड्राईफ्रूट्स पाउडर को मिक्स करके पीते हैं, तो इससे कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, ड्राईफ्रूट्स में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है। वहीं, गुनगुना दूध आपके पेट की गंदगी को निचोड़कर बाहर करता है। रात में सोने से पहले सिर्फ 1 गिलास दूध में ड्राईफ्रूट्स को मिक्स करके पीने ते सुबह-सुबह की सारी गंदगी बाहर हो जाएगी।
कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए इस मिश्रण का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास दूध लें, इसमें सभी ड्राईफ्रूट्स के मिश्रण को पीसकर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। थोड़ा स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद मिक्स कर सकते हैं। इससे पेट की परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है।
ताकत बढ़ाए : रोजाना रात में सोने से पहले 1 गिला गुनगुने दूध के साथ ड्राईफ्रूट्स का सेवन करने से शरीर की ताकत बढ़ती है। दरअसल, दूध में काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन और अन्य जरूर पोषक तत्व होते हैं। वहीं, ड्राईफ्रूट्स प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ई जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्त्रोत होता है, जो शरीर का ताकत को बढ़ावा दे सकता है।
इम्यूनिटी करे बूस्ट : ड्राई फ्रूट्स और दूध का एक साथ सेवन करने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। यह पेट में होने वाली जलन और गुड़गुड़ी की समस्या को शांत कर सकता है।
हड्डियों की मजबूती : दूध और ड्राईफ्रूट्स का सेवन करने से आपकी कमजोर हड्डियों को बढ़ावा मिल सकता है। दूध और ड्राईफ्रूट्स कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है, जो हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा देने में काफी हद तक प्रभावी है।
दूध और ड्राई फ्रूट्स के मिश्रण का सेवन करने से कब्ज और अपच की परेशानी को कम किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।