Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हार्मोन असंतुलन और शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी के चलते कम उम्र में ही त्वचा और बालों से जुड़ी बीमारियां (Skin And Hair Problem) होने लगती हैं। ये समस्याएं महिला और पुरुष दोनों में देखने को मिलती है। पिगमेंटेशन (Pigmentation), मुंहासे, बालों का पतला होना, असमय सफेद बाल और बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए जानी-मानी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सू ने लोगों को एक मैजिक ड्रिंक पीने की सलाह दी है। सब्जियों से तैयार ये ड्रिंक (Vegetable Juice) पोषक तत्वों से युक्त है, जो आपकी त्वचा और बालों से संबंधित सारी समस्याओं को ठीक करेगा। मैजिक ड्रिंक न सिर्फ चेहरे का ग्लो बढ़ाएगा बल्कि बालों को दोबारा काले, घने और चमकदार बनाने में आपकी मदद करेगा।
मैजिक ड्रिंक बनाने के लिए यहां हम आपको इसकी सामग्री और बनाने का तरीका बता रहे हैं। ताकि आप इसे बनाकर रोज सुबह सेवन कर सकें। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सू ने मैजिक ड्रिंक को पीने का तरीका और फायदे भी बताए हैं।
अगर आपके पास केल और ब्रोकोली उपलब्ध नहीं हैं, तो आप पेय में आंवले का रस, गोभी और सेब शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप सभी उपलब्ध सामग्री को जूसर में डालकर इसका जूस बना सकते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सू का कहना है कि, ये मैजिक ड्रिंक अपनी सामग्रियों के चलते वाकई में जादुई है, इसलिए इसे रिप्लेस नहीं किया जा सकता है।
View this post on Instagram
मैजिक ड्रिंक पीने से बालों के झड़ने, बालों के पतले होने, बालों के समय से पहले सफेद होने, बालों की खोई चमक, मुंहासे, पिगमेंटेशन (रंजकता), मुरझाया चेहरे के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सू के अनुसार, मैजिक ड्रिंक को आप रोजाना सुबह खाली पेट कम से कम एक साल तक पीएं। आप इसे सीजन के अनुसार जीवन भर जारी रख सकते हैं। वैसे सही मायने में ये आपके जीवन का हिस्सा होना चाहिए। ताकि आप इन तमाम त्वचा, बालों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रह सकें।