सुबह खाली पेट इस हरी सब्जी का जूस पीने से वेट लॉस में मिलेगी मदद, कब्ज से भी मिलेगा छुटकारा

Bottle Gourd Juice Benefits: रोज सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से- सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 29, 2023 8:22 AM IST

Bottle Gourd Juice Benefits: मोटापा आज के समय की एक गंभीर समस्या बन चुका है। गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल अधिकतर लोग मोटापे की समस्या का सामना कर रहे हैं। अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। वेट लॉस के लिए लोग डाइटिंग से लेकर वर्कआउट तक, सब कुछ ट्राई करते हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो एक साधारण सी सब्जी आपके काम आ सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं लौकी की। लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसके नियमित सेवन से कब्ज, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, जानते हैं सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने के फायदे।

वजन घटाने में मददगार

लौकी के जूस में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए यह वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके सेवन से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।

हार्ट को रखे स्वस्थ

लौकी के जूस का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

पाचन में सुधार करे

लौकी के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

बॉडी डिटॉक्स करे

रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज रोगियों के लिए सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें सैपोनिन और टेरपेनोइड्स तत्व मौजूद होते हैं, लिवर और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source