Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
आज के समय में विटामिन डी की कमी सबसे आम समस्याओं में से एक हो चुकी है। अनहेल्दी खान-पान और खराब आदतों के चलते काफी लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर विटामिन डी से भरपूर डाइट लेने की सलाह देते हैं। विटामिन डी कई बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है। अगर इसकी कमी शरीर में हो जाए, तो हेल्थ से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ खास ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं।
गाय के दूध को विटामिन डी का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा होती है। जिसे हड्डियों को मजबूती मिलती है। अगर आप नियमित रूप से दूध का सेवन करते हैं, तो आपकी स्किन और बालों की सेहत अच्छी रहती है। अगर आपको कच्चा दूध नहीं पसंद है, तो आप इसे स्मूदी के रूप में भी पी सकते हैं। आप चाहें तो इसमें चॉकलेट या सिरप मिला सकते हैं।
संतरे के जूस में काफी सारे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। जिनमें बहुत सारा विटामिन डी भी मौजूद होते हैं। जो शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने में कारगर है। आप इसे बाजार से खरीदने के बजाय घर पर ही बनाने की कोशिश करें। इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है, और इम्यूनिटी सिस्टम को सही तरीके से संचालित करता है।
विटामिन डी जानवरों से मिलने वाले फूड प्रोडक्ट में मिलता है। हालांकि वेजिटेरियन लोगों के पास इसके बेहद कम ऑप्शन होते हैं। गाय के दूध में पाए जाने वाले विटामिन डी और अन्य जरूरी खनिजों को ज्यादातर सोया मिल्क और अन्य पौधों पर आधारित दूध का ऑप्शन चुना जा सकता है।
दही और छाछ में विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा लस्सी या रायता खाने से शरीर में विटामिन की कमी पूरी हो जाती है। वहीं गर्मियों में दही शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। साथ ही इससे कई तरह की शारीरिक बीमारियों कम हो जाती हैं।
विटामिन डी की कमी महसूस होने पर दिन में कम से कम एक बार गाजर का जूस जरुर पीना चाहिए। इससे ना सिर्फ विटामिन डी की कमी पूरी होती है, बल्कि शरीर को एनर्जी भी मिलती है। इसके अलावा शरीर से जुड़ी कई तरह की गंभीर बिमारियों से भी छुटकारा मिलता है। आंखों की रौशनी तेज करने के लिए एक्सपर्ट्स हर रोज गाजर का जूस पीने की सलाह देते हैं।
हर्बल टी में कैमोमाइल को विटामिन डी का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका सेवन सोने से पहले करना अच्छा माना जाता है। यह टी विटामिन डी के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकती है।
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए वैसे तो कई तरह की दवाओं का सेवन किया जाता है। दवाओं के साथ हमारी बताई हुई ड्रिंक्स का सेवन करने से विटामिन डी की कमी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
Follow us on