पेट की चर्बी कम करती हैं ये 5 टेस्टी ड्रिंक्स, नेचुरली हो जाएगी बॉडी टोन्ड

How Reduce Belly Fat: हर कोई स्लिम-ट्रिम दिखना चाहता है। इसके लिए लोग एक्सरसाइज भी करते हैं और डाइट भी फॉलो करते हैं। लेकिन मनचाहा परिणाम नहीं मिलता है। इस लेख में ऐसे 5 नेचुरल ड्रिंक के बारे में बताया गया है जिससे आप पेट की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: anant shukla | Updated : September 20, 2024 12:11 PM IST

How Reduce Belly Fat : मोटापा एक आम समस्या बनती जा रही है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान मोटापा बढ़ने का प्रमुख कारण हैं। एक अध्ययन के अनुसार 2022 में 20 साल के उपर की 44 लाख महिलाएं और 26 लाख पुरुष मोटापे के शिकार थे। इसमें 7.3 ​लाख बच्चे और 5.2 लाख बच्चियां भी शामिल हैं, जो चिंता का विषय है। लेकिन बढ़ते वजन को आप अपने खानपान में परिवर्तन करके कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं, तो लेख में बताए गए कुछ नेचुरल ड्रिंक्स को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस लेख में ऐसे 5 नेचुरल ड्रिंक्स के बारे में बताया गया है, जिनके सेवन से आप मोटापा को कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए उन नेचुरल ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं-

पेट की चर्बी को कम करने वाले ड्रिंक्स - Drinks to reduce belly fat

अगर आप पेट की चर्बी से परेशान हैं, तो ये पांच नेचुरल ड्रिंक आपके लिए फादेमंद साबित हो सकता है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

नींबू पानी - Lemonade

नींबू पानी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे आप मोटापा को कंट्रोल कर सकते हैं। नियमित सेवन से शरीर में जमें सारे चर्बी धीरे-धीरे गलने लगती हैं। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ ही शरीर से सारी गंदी बाहर निकालने में मदद करता है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में सुबह खाली पेट पी सकते हैं। नियमित रूप से इसे पीने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

नारियल पानी - Coconut Water

नारियल पानी कई मायने में सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस पानी को पीकर आपकर आप अपना वेट लॉस कर सकते हैं। नारियल पानी में पाए जाने वाले पौष्टिक पदार्थ बॉडी के मेटाबॉल्ज्म को बूस्ट करन में मदद करते हैं। इसके साथ ही नारियल का पानी तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने का काम करते हैं।

ब्लैक कॉफी - Black Coffee

यदि आप कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो आपको वजन कम करना आसान हो सकता है। ब्लैक कॉफी में लो कैलोरी होती है इसके सेवन से आप अपे वजन को कम कर सकते हैं। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान दें कि इसमें चीनी या क्रीम का इस्तेमाल न करें।

मेथी का पानी - Fenugreek Water

मेथी का पानी पेट के लिए प्रकृति द्वारा प्रदत्त अमृत है। पोषक तत्वों से भरपूर मेथी के दानो को पावर हाउस भी कहा जाता है। मेथी का पानी बनाने के लिए मेथी के दाने को रात में भिगो दें और सुबह उठते ही खाली पेट पानी को पी लें। नियमित रूप से ऐसा करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें घुलनशील फाइबर होती होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं उनके लिए यह बेहद फायदेमद हो सकता है।

जीरा का पानी - Cumin Water

आपके किचन में मौजूद जीरा एक ऐसा मसाला है, पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए शाम में जीरा को पानी में भिगो दें, सुबह गुनगुने पानी में पी लें। इससे पेट साफ होता और पाचन क्रिया तेज होती है। वजन भी नियंत्रित रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source