रात भर बिस्तर पर पड़े रहने से भी नहीं आती नींद, बिस्तर पर जाने से पहले पिएं ये 3 ड्रिंक तो तुरंत आएगी नींद

How to fall asleep quickly: दिन में काम के दौरान शरीर की खोई हुई ऊर्जा को वापस पाने के लिए रात को सोना जरूरी होता है। अगर आप रात के समय ठीक से सो नहीं पा रहे हैं, तो ये ड्रिंक आपको सोने में मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 3, 2023 11:47 AM IST

drink that helps you sleep: नींद हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, जो दिनभर की थकान के बाद हमारे शरीर की एनर्जी को वापस लाने का काम करती है। यही कारण है कि शरीर को एनर्जी को वापस लाने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार देखा गया है कि हम किसी कारण से पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। रात को घंटों तक आंखें बंद करके लेटे रहने से भी कई बार नींद नहीं आती है, जो अनिद्रा (Insomnia) का संकेत देती है। इनसोमनिया ऐसी बीमारी है, जिसके कारण व्यक्ति को रात के समय नींद आना बंद हो जाती है और इस कारण से कई शारीरिक व मानसिक समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपको भी रात के समय नींद काफी देर में आती है, तो यह इनसोमनिया की शुरुआत हो सकती है, जिसका जल्द से जल्द इलाज कराना बहुत जरूरी होता है। इस लेख में जानें 3 ऐसे ड्रिंक के बारे में जो रात को नींद लेने में मदद करते हैं।

1. कैमोमाइल टी (chamomile tea for sleep)

अच्छी नींद लेने के लिए सबसे पहले कैमोमाइल टी का नाम आता है। अगर आप रात को घंटों तक बिस्तर में जागते हुए लेटे रहते हैं, तो आपको शाम के समय कैमोमाइल टी का सेवन कर लेना चाहिए। कैमोमाइल टी में सीडेटिव इफेक्ट्स होते हैं, जो जल्दी नींद लाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में भी कैमोमाइल टी मदद करती है।

2. गर्म दूध और गुड़ (milk and jaggery for sleep)

रात के समय गर्म-गर्म दूध पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जिनमें से एक फायदा रात के समय अच्छी नींद आना भी है। खासतौर पर अगर आपको सर्दियों के दिनों में नींद से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो गर्म दूध में गुड़ डालकर पीने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। साथ ही गुड़ और दूध से दिमाग शांत होता है, जो अच्छी नींद लेने में मदद करता है।

3. नारियल पानी (coconut water for sleep)

नारियल का पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और खास बात यह है कि इसे दिन या रात किसी भी समय पिया जा सकता है। रात के समय नारियल का पानी पीने से अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। साथ ही सोने से पहले नारियल का पानी पीना दिल के लिए भी अच्छा रहता है।

4. लेमन ग्रास टी (lemongrass tea for sleep)

जिन लोगों को रात के समय नींद नहीं आती है, उनके लिए लेमन ग्रास टी का सेवन करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। लेमन ग्रास से बनी चाय का सेवन करने मानसिक तनाव व चिंता के लक्षण कम हो जाते है, जिससे नींद लेने में मदद मिलती है। अगर आपको रात के समय नींद देरी से आती है, तो आप लेमन ग्रास टी का सेवन भी कर सकते हैं।

देखा गया है कि कुछ लोगों को रात के समय चाय या कॉफी पीने की आदत होती है और यही कारण है कि उन्हें रात को नींद आने में सामान्य से ज्यादा समय लगता है। सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले तक चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको रात के समय चाय या कॉफी पीने की आदत नहीं हैं और फिर भी नींद नहीं आती है, तो यह इनसोमनिया का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source