डायबिटीज में रोज सुबह पीएं प्याज का पानी, इंसुलिन बढ़ने से तुरंत कंट्रोल होगा शुगर लेवल

डायबिटीज में सुबह प्‍याज का रस पीना ज्‍यादा फायदेमंद हो सकता है। प्‍याज के रस से शुरुआत करने से आपका ब्‍लड शुगर तो सामान्‍य होगा ही साथ ही अन्‍य कई लाभ भी मिलेंगे।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 8, 2021 1:24 PM IST

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसकी चपेट में दुनिया के करोड़ लोग हैं। यदि किसी व्‍यक्ति का शुगर लेवल एक बार बढ़ जाए और उसे डायबिटीज हो जाए तो इसे खत्‍म नहीं किया जा सकता, आप सिर्फ इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप पहले से ही उन जरूरी चीजों को करें ताकि आपको मधुमेह हो ही न। डायबिटीज क्‍या होती है? यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें हमारा शरीर या तो इंसुलिन को बनाना पूरी तरह से बंद कर देता है या फिर इंसुलिन को कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है। जब शरीर में इंसुलिन का कामकाज प्रभावित होने लगता है तो रक्त में ग्लूकोज का स्‍तर अनियंत्रित हो जाता है। क्‍योंकि इंसुलिन ही रक्‍त के द्वारा पूरी बॉडी में शुगर को पहुंचाता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बढ़े हुए डायबिटीज को कंट्रोल करने की दिशा में काम करें। डायबिटीज चाहे कोई भी हो आप उसे घरेलू नुस्‍खों से कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्‍खा है प्‍याज का पानी (Diabetes and Onion Water). कई स्‍टडी में यह साफ हो चुका है कि प्‍याज, डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। तो आइए मधुमेह और प्‍याज के संबंध को बारी से समझते हैं।

diabetes

डायबिटीज और प्‍याज का रस (Diabetes and Onion Water)

'एनवायर्नमेंटल हेल्थ इनसाइट्स' पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में पता चला है कि ताजा प्याज के सेवन से टाइप -1 और टाइप -2 डायबिटीज में रक्‍त में से ग्‍लूकोज का स्‍तर कम होता है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि प्‍याज में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जिसका अर्थ है कि यह धीरे-धीरे पचता है, जिससे खून में बहुत कम मात्रा में शुगर पहुंचता है। एक्‍सपर्ट कहते हैं कि डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप प्‍याज का रस किसी भी रूप में कर सकते हैं। आप प्‍याज की सब्‍जी, सूप, सलाद, सेंडविच और चटनी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि सुबह प्‍याज का रस पीना ज्‍यादा फायदेमंद हो सकता है, क्‍योंकि सुबह के वक्‍त हमारा डाइजेशन दिनभर की तुलना में उतना एक्टिव नहीं होता है। ऐसे में प्‍याज के रस से शुरुआत करने से आपका ब्‍लड शुगर तो सामान्‍य होगा ही साथ ही अन्‍य कई लाभ भी मिलेंगे। कैसे रखें डाइजेशन को एक्टिव?

onion juice

ये है प्‍याज का जूस बनाने की रेसिपी

प्‍यार का रस बनाने के लिए आपको 2 कटे हुए प्‍याज, 1 कप पानी, 1 चम्‍मच नींबू का रस और 1 चुटकी काला नमक चाहिए। अब एक ब्‍लैंडर में इन सब चीजों को साथ में डालकर ब्‍लेंड करें। अब इसे बिना छाने पी लें। क्‍योंकि इससे आपको रस के साथ फाइबर भी मिलेगा। डायबिटीज को कंट्रोल करनेके साथ ही प्‍याज का रस आपकी इम्‍युनिटी को बढ़ाने और स्किन पर ग्‍लो लाने में भी फायदेमंद होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source