Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वजन कम करने के लिए आप कई तरीके आजमा चुके हैं और फिर कोई खास फर्क नहीं हुआ है, तो परेशान न हों। एक बार इस आसान से उपाय को भी ट्राई करके देखें, फर्क नजर जरूर आएगा। जब भी आप खाना खाएं, उससे पहले यह काम जरूर करें, इससे न सिर्फ वजन कम करने बल्कि उसे मेंटेन करने में भी मदद मिलेगा।। इस आसान से उपाय से आपको कोई भी शारीरिक नुकसान नहीं होगा।
करना होगा ये काम
एक अध्ययन के अनुसार, खाने से पहले 16 आउंस यानी करीब एक गिलास पानी पीने से आप शारीरिक रूप से फिट रहते हैं। दरअसल, खाने से पहले पानी पीने से एनर्जी इंटेक कम करता है, जो वजन कम करने में भी मदद करता है।
वेट लॉस टिप्स : पेट की चर्बी कम करने के लिए एक महीने यूं पिएं कॉफी
दरअसल, कई लोग प्यास को भूख से जोड़कर देखते हैं। ऐसे में खाना खाते वक्त फूड इंटेक की मात्रा ज्यादा हो जाती है, जो वजन बढ़ाता है। इससे बचने के लिए बेहतर यही है कि आप खाना खाने से पहले करीब एक गिलास पानी पी लें।
हालांकि, आयुर्वेद के अनुसार, खाने से पहले और भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीना शरीर के लिए सही नहीं होता है। ऐसा करना व्यक्ति के पाचन को कमजोर कर देता है। इसकी जगह खाना खाने के बीच में पानी पीने को सही बताया गया है।
खाते वक्त पीते रहें थोड़ा पानी
खाने के बीच में एक-एक घूंट पानी पीते रहना चाहिए। इससे खाना और मुलायम हो जाता है, जिसे पेट के लिए पचाना आसान हो जाता है। यह तरीका व्यक्ति को ज्यादा खाना खाने से भी बचाता है। इतना ही नहीं, यदि आपने ज्यादा ऑयली या मसालेदार सब्जी खाई है तो शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव को भी यह रोकता है।
एकदम ठंडा या गर्म पानी पीने से बचें। शरीर के लिए सबसे अच्छा गुनगुना पानी होता है। यह तेल को तोड़ता है और खाने को पचाने में मदद करने के साथ ही फैट बर्न करने में भी सहायता करता है।