Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज के मरीज सुबह नाश्ते में पिएं ये हेल्दी स्मूदी, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

Smoothie For Diabetes: शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप सुबह नाश्ते में इस हेल्दी स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

डायबिटीज के मरीज सुबह नाश्ते में पिएं ये हेल्दी स्मूदी, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

Written by priya mishra |Updated : November 13, 2024 6:38 PM IST

Blood Sugar Control: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। जहां पहले यह बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी, वहीं आजकल युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में इंसुलिन का उत्पादन कम हो जाता है या बंद हो जाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को खराब कर सकती है। ऐसे में, ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए है। आज हम आपको एक ऐसी स्मूदी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिससे काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। रोज सुबह नाश्ते में इस स्मूदी को शामिल करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए पिएं ओट्स स्मूदी (Oats Smoothie To Control Blood Sugar)

शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए ओट्स बहुत फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह धीरे-धीरे ग्लूकोज को अवशोषित करता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। साथ ही, यह अचानक ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में भी मदद करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।  इसके नियमित सेवन से डायबिटीज के लक्षणों में भी सुधार आता है।

ओट्स स्मूदी कैसे तैयार करें? (How To Make Oats Smoothie In Hindi)

आवश्यक सामग्री

  • ओट्स - 4 चम्मच
  • दूध - 1 कप
  • सेब - 1/2
  • ब्लू बेरीज - 10 से 12
  • चिया सीड्स - 1 चम्मच
  • शहद - 1 चम्मच

 विधि

सबसे पहले ओट्स और चिया सीड्स को दूध में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे मिक्सी में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें और गिलास में निकाल लें। फिर इसमें कटा हुआ सेब, ब्लूबेरीज और शहद को मिलाएं। आपकी हेल्दी ओट्स स्मूदी बनकर तैयार है। नियमित रूप से रोजाना सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

Disclaimer: प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।