Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वेट लॉस की कोशिश में लगे बहुत से लोग सुबह-सुबह गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीते हैं। इससे बेली फैट और कैलोरी बर्न में मददगार माना जाता है। साथ ही यह बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी एक बेहतरीन नुस्खा है। लेकिन इन सबके अलावा भी सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से होते हैं कई फायदे, जिनके बारे में बताते हैं हम। अस्थमा से राहत और वेट लॉस में मदद करता है पैशन फ्रूट ।
1. पेट से जुड़ी समस्याओं से मिलेगी राहत- कब्ज़ या कॉन्स्टिपेशन एक ऐसी समस्या है जो बहुत लोगों को परेशान करती है। अगर आप भी इससे राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं तो सुबह नींबू पानी पीएं। इससे न केवल कब्ज़ कम होगी बल्कि आपका पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम कर पाएगा।
2. तरोताज़ा बनाता है नींबू-पानी
नींबू विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है। इसके अलावा फास्फोरस और विटामिन सी जैसे अहम तत्व भी नींबू में मौजूद होते हैं। गर्म पानी में नींबू का रस मिंलाने से यह ड्रिंक और भी पौष्टिक बन जाता है। इसीलिए जब भी किसी को कमज़ोरी या चक्कर आता है तो उसे नींबू पानी पिलाया जाता है।
3. सर्दी-जुकाम से मिलती है राहत
सुबह गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीने से नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत दिलाते हैं।
4. ब्यूटीफुल स्किन का मिलता है तोहफा
नींबू पानी शरीर को डिटॉक्स करता है जिससे सभी विषैले तत्व शरीर से निकल जाते हैं। इससे आपकी त्वचा निखरी हुई नज़र आती है। साथ ही नींबू-पानी में मौजूद पोटैशियम और विटामिन सी रक्त कोशिकाओं को साफ करता है और इस तरह साफ-शुद्ध खून आपकी त्वचा की ठीक पास की परत पर दिखायी पड़ता है और आप आपकी त्वचा की रौनक बढ़ी हुई नज़र आती है। प्रोटीन से भरपूर रेसिपी है काले राजमा या भट्ट की दाल ।