Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गॉलब्लैडर में स्टोन की शुरुआत हुई है तो दिन में 2 बार पिएं ये जूस, पहले महीने में ही निकल सकती है पथरी

Gallstones treatment without surgery : पित्त की थैली यानि पित्ताशय में होने वाली पथरी के दौरान शरीर में दिखने वाले लक्षणों को कम करने के लिए आप नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

गॉलब्लैडर में स्टोन की शुरुआत हुई है तो दिन में 2 बार पिएं ये जूस, पहले महीने में ही निकल सकती है पथरी
What dissolves gallbladder stones fast

Written by Mishra Kishori |Updated : January 20, 2025 9:39 AM IST

What dissolves gallbladder stones fast : पित्ताशय यानि पित्त की थैली की पथरी, जिसे पित्ताशय की पथरी भी कहा जाता है। यह परेशानी किसी भी व्यत्ति को तब होती है, जब पित्त में कोलेस्ट्रॉल या बिलीरुबिन की मात्रा काफी ज्यादा हो जाती है। इस स्थिति में पित्त की थैली में एक या उससे अधिक छोटे से मार्बल से लेकर गोल्फ की गेंद के आकार तक की पथरी हो सकती है।  पित्ताशय की थैली में एक या उससे अधिक पथरी हो सकती है। हालांकि, पित्ताशय की पथरी को बाहर निकालने के लिए सर्जरी सबसे आम और आसान उपचार है, लेकिन अगर आप इसमें होने वाली दिक्कतों जैसे- दर्द, एसिडिटी, पेट में बनने वाली गैस इत्यादि को कम करना चाहते हैं या फिर पथरी की वजह से होने वाली अन्य दिक्कतों को कम करना चाहते हैं, तो सही डाइट का चुनाव भी कर सकते हैं। जी हां, सही आहार की मदद से पित्त की थैली में होने वाली पथरी की परेशानी का काफी हद तक इलाज किया जा सकता है। इसमें नींबू का रस भी शामिल है। आइए जानते हैं गॉलब्लैडर स्टोन में किस तरह फायदेमंद (Are lemons good for gallstones? ) है नींबू का रस और कैसे करें इसका सेवन?

पित्त की थैली में किस तरह फायदेमंद है नींबू का रस?

पित्त की थैली में होने वाली पथरी की परेशानी को कम करने के लिए आप नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं, जिसमें नींबू का रस भी शामिल है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि नींबू का रस आपके पित्त की थैली में मौजूद पथरी को पूरी तरह से नहीं निकाल सकता है। यह सिर्फ पथरी के दौरान होने वाली दिक्कतों जैसे- पेट में दर्द, गैस, अपच इत्यादि को कम कर सकता है। 

हालांकि, इस बात की कहीं भी पुष्टि नहीं की गई है कि नींबू का रस आपके पित्त की थैली में मौजूद पथरीको बाहर कर सकता है। इसलिए अगर आप अपने गॉलब्लैडर में स्टोन होने के दौरान दिखने वाले लक्षणों को कम करने के लिए आप नींबू का रस पी सकते हैं, लेकिन इससे पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकते हैं। 

Also Read

More News

किस तरह करें नींबू के रस का सेवन?

पित्त की थैली में होने वाली पथरी के लक्षणों को कम करने के लिए आप नींबू के रस का सेवनकर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह करें इसका सेवन?

गुनगुने पानी के साथ पिएं नींबू का रस

पित्ताशय की थैली में पथरी होने की स्थिति में आप गुनगुने पानी के साथ नींबू का रस पिएं। इसके लिए 1 गिलास गुनागुना पानी लें, इसमें 1 चम्मच करीब नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसे खाली पेट पिएं। यह पथरी के दौरान होने वाली गैस, पेट फूलने की शिकायत इत्यादि को दूर कर सकता है। साथ ही आपके कमजोर मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे सकता है।

नींबू का रस और शहद

पित्थ की थैली में पथरी होने की स्थिति में नींबू के रस को आप शहद के साथ ले सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच नींबू के रस में थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी के साथ पिएं। इसका सेवन करने से आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। 

कितनी बार पिएं नींबू का रस?

गॉलब्लैडर स्टोन होने पर आप दिन में दो से तीन बार नींबू का रस ले सकते हैं। हालांकि, सुबह खाली पेट इसका सेवन करना आपके लिए हेल्दी हो सकता है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।