Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हाई ब्लड प्रेशर लेवल हार्ट के लिए तो नुकसानदायक होता है ही लेकिन, अगर बीपी लेवल लगातार अनियंत्रित रहता है तो स्ट्रोक और हार्ट अटैक की स्थिति बन सकती है। हार्ट डिजिज का रिस्क बढ़ाने वाले कारणों में हाई ब्लड प्रेशर लेवल एक बड़ी वजह रहा है। हाई बीपी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि, यह चुपके-चुपके आपके हार्ट को कमजोर करता रहता है और बीपी लेवल बढ़ने के साथ ही हार्ट को खून पम्प करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है।
हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी कंडीशन को मैनेज करने के लिए अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। जैसे नमक वाली चीजों से परहेज करना, प्रोसेस्ड फूड्स कम खाने और हेल्दी डाइट लेना हाई बीपी लेवल को मैनेज करने के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, कुछ फल-सब्जियों का जूस ब्लड प्रेशर लेवल को कम रखने में भी मदद करता है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही फूड्स का सेवन करने से भी ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ने से रोकने में आसानी होती है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही फलों और सब्जियों के बारे में जिनका जूस बनाकर पीने से आपका रक्तचाप या ब्लड प्रेशर लेवल नियंत्रित रह सकता है।
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लेवल हाई रहता है उन्हें कीवी का जूस पीने से फायदा हो सकता है। बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आप कीवी का जूस पी सकते हैं। कीवी के फल में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये दोनों ही तत्व ब्लड प्रेशर लेवल को संतुलित करने का काम करता है।
लौकी की सब्जी का जूस पीने से भी हाई ब्लड प्रेशर लेवल कम रखने में आसानी हो सकती है। लौकी में विटामिन सी (Vitamin C), विटामिन बी, विटामिन ए (Vitamin A), मैग्नीशियम के साथ-साथ पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में लाभकारी हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर लेवल के मरीजों के लिए आंवले का जूस पीना भी लाभकारी हो सकता है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट लवनीत बत्रा के अनुसार, आंवले के साथ अदरक का जूस मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर लेवल को मैनेज करने में आसानी हो सकती है। यह जूस हाइरपरटेंशन के मरीजों के लिए बहुत कारगर हो सकता है। अदरक और आंवले में पाए जाने वाले कुछ तत्व नसों की अंदर से सफाई करते हैं और ब्लड प्रेशर लेवल को कम करते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।