इस तरह पिएं जूस, तो सेहत को मिलेगा पूरा फायदा

फलों की ही तरह जूस भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, बशर्ते कि आप उन्‍हें इस तरह पिएं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : October 1, 2018 9:19 AM IST

अकसर सेहत और फि‍टनेस के प्रति सजग रहने वाले लोगों के मन में यह सवाल होता है कि वे जूस पिएं या फल खाएं। क्‍या हैं जिससे उनकी सेहत को ज्‍यादा लाभ होगा।

ये है धारणा

कुछ लोगों का मानना है कि फलों का जूस बनाते वक्त उसके सारे पोषक तत्व कचरे के रूप में बाहर ही रह जाते हैं। ऐसे में कई लोगों का ये सवाल होता है कि वो फल खाएं या जूस पिएं। फल आपकी सेहत के लिए कितने फायदेमंद हैं ये तो आप जानते ही होंगे, लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें फलों का सत्व होता है।

मौजूद हैं जरूरी पोषक तत्‍व

फलों के रस में भी उतने ही पोषक तत्व होते हैं, जितने फलों में। फलों के रस में फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। फलों में मौजूद फाइबर पेट के लिए फायदेमंद होते हैं और जूस बनाने पर ये सारे फाइबर नहीं मिल पाते,  लेकिन जूस पीने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है।

दिल के लिए फायदेमंद

फ्रूट जूस में पाया जाने वाला प्राकृतिक शुगर आपके दिल को मजबूत करता है। इससे शरीर के सारे यूरिक एसिड और विषैले टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। जिससे आप कई बीमारियों से भी बच जाते हैं और पूरे दिन ऊर्जा भी बनी रहती है। फ्रूट जूस में पाया जाने वाला प्राकृतिक शुगर आपके दिल को मजबूत करता है। इससे शरीर के सारे यूरिक एसिड और विषैले टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। जिससे आप कई बीमारियों से भी बच जाते हैं और पूरी दिन ऊर्जा भी बनी रहती है।

घर में बनाएं जूस

अगर आप घर पर बना जूस ही पीते हैं तो इससे आपको साफ और सफाई के साथ इसके पूरे पोषक तत्व मिल जाते हैं, लेकिन बाहर के जूस में कई बार फ्लेवर या पानी मिला दिया जाता है। जिससे जूस का फायदा आपको मिल ही नहीं पाता।

यह भी पढ़ें - बार-बार पड़ रही हैं बीमार, वजह ब्यूटी प्रॉडक्ट्स तो नहीं

बदलते रहें जूस

सेहतमंद रहने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप एक दिन में दो से तीन गिलास जूस का सेवन करते हैं तो इसे बदलते रहें। जैसे कि अगर एक बार आपने अनार का जूस पिया है तो अगली बार किसी और फल का जूस पिएं। इससे आपका फैट नहीं बढ़ेगा और आपके शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source