
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 11, 2019 3:21 PM IST
गुड़ के पानी का सेवन खाली पेट करने से शरीर मजबूत और ताकतवर बनता है। © Shutterstock.
सर्दियों में गुड़ खाना के कई लाभ होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ के नियमित सेवन से आप कई रोगों से बचे रहते हैं। गुड़ के मिश्रण से बनाए जाने वाले चूर्ण या फिर अन्य पदार्थ काफी हेल्दी होते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बढ़ती हेल्थ प्रॉब्लम के चलते अधिक मीठा खाने से परहेज करते हैं लेकिन यदि आप अपने मीठा खाने के शौक को पूरा करना चाहते हैं और अपनी सेहत के साथ भी समझौता नहीं करना चाहते हैं तो गुड़ आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
सावधान! गुड़ अधिक खाएंगे तो बढ़ जाएगा वजन, होंगे सेहत को और भी कई नुकसान
यूं करें गुड़ का सेवन
- गुड़ के पानी का सेवन खाली पेट करने से शरीर मजबूत और ताकतवर बनता है, साथ ही इससे शरीर में खून की सफाई भी हो जाती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है, जिससे दिल की बीमारियां हमेशा दूर रहती हैं।
- बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस करने पर गुड़ का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। गुड़ जल्दी पच जाता है और इससे शुगर का स्तर भी नहीं बढ़ता।
दूध के साथ गुड़ खाकर देखें, होंगे कई फायदे
- अगर आपको कमजोरी महसूस होती है और आपका दम जल्दी फूलने लगता है तो आप को गुड़ का सेवन जरूर करें। यदि आप रोज गुड़ का सेवन करेंगे तो आप की कमजोरी दूर हो जाएगी। आपके अंदर ताकत बढ़ेगी। स्टैमिना बढ़ाने के लिए आपको गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए।