
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 9, 2018 2:39 PM IST
Milk being an anti-inflammatory agent helps in reducing the redness and swelling on the skin. © Shutterstock
दूध हम सभी पीते हैं। कोई ठंडा दूध पीता है, तो कोई गर्म दूध। सेहत के लिए दूध हेल्दी भी है। इसमें हर तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, पोटैशियम आदि। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। ये सारी बातें आपको पता होंगी पर क्या आप जानते हैं कि ठंडा दूध पीने से कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है गर्म दूध पीना? एक शोध में यह बात सामने आई है कि ठंडे दूध की बजाय गर्म दूध का सेवन सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। जो लोग नियमित दूध पीते हैं, वे लोग दूध न पीने वालों की तुलना में चाय, कॉफी और शराब का सेवन कम करते हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि दूध पीना क्यों फयदेमंद है। जानें, सेहत के लिए कब सही है दूध पीना
जानें गर्म दूध पीने के सेहत लाभ
- जो लोग कब्ज से परेशान रहते हैं, उन्हें रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीना चाहिए। ये पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कब्ज की समस्या है तो गर्म दूध को दवा के तौर पर अपना सकते हैं। फुल क्रीम दूध पीना दिल के लिए है अच्छा: शोध
- दांतों और हड्डियों को कैल्शियम की जरूरत होती है। ठंडा दूध पीने से बेहतर है गर्म दूध पिएं। इससे दांत और हड्डियां तेजी से मजबूत होती हैं।
- दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म दूध से करने से शरीर दिन भर आप ऊर्जावान बने रहते हैं। इसके साथ ही ये मांसपेशियों के विकास के लिए भी बहुत जरूरी है।
- अगर आप काम करने के दौरान बहुत जल्दी थक जाते हैं तो आपको गर्म दूध पीना शुरू कर देना चाहिए। बच्चों को खासतौर पर हर रोज गर्म दूध पीने को देना चाहिए, क्योंकि कम उम्र में प्रॉपर विकास के लिए दूध जरूरी है। डायबिटीज है तो रोज पिएं नाश्ते में दूध, कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल : शोध
- दूध पीने से शरीर हाइड्रेट होता है। वर्कआउट खत्म करने के बाद दूध पीने से शरीर को पोषण मिलता है।
- गर्म दूध का सेवन करने से गला भी अच्छा रहता है। अगर आपके गले में तकलीफ है तो दूध के कप में चुटकी भर कालीमिर्च या हल्दी भी मिला सकते हैं।
- ऑफिस से घर लौटने पर आप बहुत ज्यादा थकान और तनाव महसूस करते हैं। ऐसे में हल्का गर्म दूध पीना आपको इस तनाव से राहत दिलाने में मदद करेगा। दूध पीने के बाद दिन भर का तनाव कम हो जाएगा और आप राहत महसूस करेंगे।
- कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि रात को सोने से पहले हल्का गर्म दूध पीने से नींद अच्छी और भरपूर आती है।