वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं चुटकीभर ये मसाला, ब्लड शुगर भी होगा कंट्रोल

Hing Water For Weight Loss: अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट एक गिलास हींग का पानी पी सकते हैं। आइए, जानें इसे बनाने का तरीका और फायदे-

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 7, 2023 11:23 AM IST

Benefits Of Hing Water For Weight Loss: वर्तमान समय में मोटापा एक आम समस्या बन चुका है। वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं।लेकिन कई बार डाइटिंग और घंटों जिम में वर्कआउट करने के बावजूद वजन कम होने का नाम नहीं लेता है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए सब कुछ ट्राई करके देख चुके हैं, तो निराश न हों। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। जी हां, यह घरेलू नुस्खा है हींग का पानी। हींग न केवल भोजन का स्वाद और सुगंध बढ़ाती है, बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर करती है। रोजाना एक गिलास हींग का पानी पीने से पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर जमा चर्बी कम हो सकती है। तो आइए, जानते हैं हींग का पानी पीने के फायदे और बनाने का तरीका-

हींग में मौजूद पोषक तत्व

हींग औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, कैरोटीन, नियासिन, फॉरफोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-बायोटिक, एंटी-फंगल और एंटी-डायबिटीज गुण भी पाए जाते हैं।

हींग का पानी पीने के फायदे - Hing Water Benefits In Hindi

एनसीबीआई में छपे एक शोध के मुताबिक, हींग का उपयोग करने से पेट और कमर की चर्बी कम होती है। दरअसल, हींग का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर की फैट बर्न करने की क्षमता बढ़ जाती है। रोजाना एक गिलास हींग का पानी पीने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम होने लगता है। साथ ही, हींग का पानी पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। यह पेट में दर्द, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण भी मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों के लिए भी हींग के पानी का सेवन फायदेमंद रहता है।

हींग का पानी बनाने का तरीका - How To Make Hing Water In Hindi

हींग का पानी बनाने के लिए पैन में एक गिलास पानी को गर्म कर लें। फिर इसमें एक चुटकी हींग डालकर थोड़ी देर उबलने दें। जब यह उबल जाए, तो इसे गिलास में छानकर पी लें। आप इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। नियमित रूप से रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, हाई कोलेस्ट्रॉल और शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.