खाली पेट पिएं 1 चम्मच जैतून का तेल, होंगे कई लाभ

सुबह खाली पेट एक चम्मच जैतून का तेल रोजाना लें। आप चाहें तो नींबू पानी या सुबह की चाय में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा हर दिन करेंगे तो सेहत को कई लाभ होंगे।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 16, 2018 12:30 PM IST

कुछ लोग सरसों के तेल में खाना पकाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोगों को जैतून के तेल में पके भोजन का स्वाद भाता है। जैतून के तेल से खाने का स्वाद बढ़ने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई और के होता है, जो धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने से रोकता है। इससे आप हृदय रोगों से बचे रह सकते हैं। अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल बालों, त्वचा पर लगाने के लिए या खाना पकाने के लिए करते हैं पर क्या कभी आपने सुबह खाली पेट जैतून का तेल पिया है? यदि नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करके देखें। बहुत कम ही लोग होंगे जो यह जानते होंगे कि इसे पीना किस तरह लाभकारी है। ऐसा करने से भी आपको कई सेहत लाभ होंगे। जानें, खाली पेट जैतून के तेल पीने से होने वाले फायदों के बारें में-

बेहतर कुकिंग ऑयल को चुनकर करें अपने दिल की हिफाजत, इन तेल को करें डायट में शामिल

कैसे पिएं

सुबह खाली पेट एक चम्मच जैतून का तेल रोजाना लें। आप चाहें तो नींबू पानी या सुबह की चाय में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा हर दिन करें और जानें इससे आपको क्या-क्या होंगे लाभ...

कब्ज और कैंसर

यह कैंसर से शरीर को बचाने वाले ऊतकों का क्षय होने से रोकता है। इसके अलावा इसके नियमित इस्तेमाल से पुराने से पुराने कब्ज की समस्या भी ठीक हो जाती है।

जैतून का तेल ही नहीं फल भी सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें 10 बातें

त्वचा और बाल

खूबसूरत स्किन, नाखून और बालों के लिए यह किसी वरदान की तरह है। सुबह इस प्रकार ऑलिव ऑयल पीना जहां स्किन का रूखापन दूर कर उसमें चमक लाता है, वहीं रूखे या दो मुंहे बालों की समस्या या बालों की ग्रोथ काम होना, नाखूनों का टूटना भी खत्म हो जाता है। स्किन, बालों या नाखूनों पर इसकी मालिश भी इन समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है, लेकिन इस प्रकार पीना एक साथ इन सभी समस्याओं में फायदा करता है और ज्यादा जल्दी असरदार है।

सिर में एक भी नहीं रहेंगे जुएं, जब लगाएंगे ऑलिव ऑयल

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने

इसके फैटी एसिड्स आपको बार-बार भूख लगाने से बचाते हैं। इस प्रकार वजन काम करने में यह बेहद कारगर है। इसके अलावा इसके फैटी एसिड शरीर की रोड़ प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैँ, इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी, बुखार आदि से बचने में भी यह बेहद लाभकारी है।

सूजन

ठंड आदि के कारण शरीर में होने वाली सूजन घटाने में यह किसी आईब्रूफेन टैबलेट की तरह काम करता है। रिसर्च में यह बात समाने आयी है कि प्रतिदिन 3 से चार चम्मच जैतून का तेल पीना शरीर का सूजन काम करने में उतना कारगर है जितना की 10% आईब्रूफेन का डोज। लेकिन उसके मुकाबले यह जहां साइड इफेक्ट्स से परे होता है, वहीं नियमित इस्तेमाल से यह समस्या होती ही नहीं है।

हृदय रोगियों के लिए

यह आपके शरीर में टीडीएल (बुरा कोलेस्ट्रॉल) को घटाकर एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाता है। ऐसे में नियमित रूप से आपको मक्खन खाने की आदत है तो आप उसकी जगह जैतून का तेल को विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.