... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 21, 2019 6:40 PM IST
कॉफी पीना दिल और दिमाग दोनों की सेहत के लिए अच्छाi होता है। अगर आप इसके ज्याyदा से ज्या दा लाभ लेना चाहते हैं तो इस खास समय में पिएं कॉफी। © Shutterstock
कॉफी पीना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। कुछ लोग ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं तो कुछ को कोल्ड कॉफी पसंद होती है। पर कॉफी कैसी भी हो, यदि उसे सीमित मात्रा में पिया जाए तो वह सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Coffee for brain health) साबित होती है। हाल ही में हुए शोध यह बताते हैं कि शाम के समय कॉफी पीने से मेमोरी में इजाफा होता (Coffee for brain health) है। जानें कॉफी पीने के और भी सेहत लाभ।
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में हुए शोध में यह सामने आया है कि कॉफी पीने (Coffee for brain health) से हमारे शरीर के कई अंग दुरुस्त रहते हैं। यह न सिर्फ थकान मिटाती है, बल्कि ब्रेन और हार्ट हेल्थ भी सही रखती है। अगर आप अपनी मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो शाम के समय अर्थात पांच बजे के बाद कॉफी पीना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। जबकि रात के समय कॉफी पीना आपकी नींद में खलल डाल सकता है।
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया है कि कैफीन का सेववन यादों को हमारे मस्तिष्क (Coffee for brain health) में करीब एक दिन तक ताजा रख सकता है। याददाश्त बढ़ाने में कॉफी की भूमिका का अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला था। पर इस शोध से यह साबित हुआ है कि कॉफी पीने से लर्निंग और मेमोरी दोनों मजबूत होती है।
इस मिलेजुले असर को समझने के लिए मनोविज्ञान एवं मस्तिष्क विज्ञान पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर माइकल यास्सा ने एक अलग तरीका निकाला। उन्होंने 73 लोगों को बहुत सारी तस्वीरें दिखाईं, जैसे एक पौधा, एक टोकरी, एक सेक्सोफोन या एक समुद्री घोड़ा। बाद में समूह के आधे सदस्यों को उन्होंने 200 मिलीग्राम कॉफी की गोली दी, जो कि दो कप शुद्ध एस्प्रेसो कॉफी के बराबर है। परिणाम चौंकाने वाले थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि दोनों समूहों ने पुरानी और नई तस्वीरें तो ठीक से पहचान लीं लेकिन फर्क तब दिखा जब उस समूह ने मिलती जुलती चीजों को बहुत तेजी से पहचाना जिसने कॉफी पी थी।
दिमाग में यादों को दर्ज करने की प्रक्रिया जटिल होती है। मिलती-जुलती चीजों में फर्क पहचानने के टेस्ट 'पैटर्न सेपरेशन' कहा जाता है। कॉफी पीने के बाद इस टेस्ट के परिणाम बेहतर आए। कैफीन को लंबी उम्र जीने और अल्जाइमर जैसी याददाश्त से जुड़ी बीमारियों को रोकने में प्रभावकारी माना जाता है। कॉफी स्वास्थ्य के लिए खराब नहीं है। दिन में दो तीन कप तो अच्छे हैं। कॉफी के कारण शरीर के कई अंगों पर अच्छा असर होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लीवर सिरोसिस, अल्जाइमर और पार्किंसन्स का खतरा भी कॉफी पीने से कम हो जाता है।
छोटी-छोटी चीजें भूलना यानी ‘ब्रेन फॉग’ हो सकता है एनीमिया का लक्षण, जानें उपाय
आपको उदास तो नहीं कर रहा आपका आहार ? जानें अवसाद और आहार का नाता