पिएं बटर वाली कॉफी जो रखेगी आपके दिल और दिमाग दोनों को हेल्दी

कॉफी में बटर मिलाकर पिया जाए तो इससे हमारे दिल व दिमाग से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 18, 2018 11:24 AM IST

हममें से कई लोग कॉफी के शौकीन होंगे और हर रोज इसका सेवन भी करते होंगे लेकिन क्या कभी आपने बटर वाली कॉफी का आनंद लिया है? अगर कॉफी में बटर मिलाकर पिए जाए तो इससे हमारे दिल व दिमाग से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। बटर कॉफी एनर्जी देने के साथ-साथ हमें  सेहतमंद भी रखने का काम करती है। एक रिसर्च के अनुसार, अगर आप ब्लैक कॉफी के शौकीन हैं तो ये कॉफी ट्राइ करना आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- चाहिए इंस्‍टेंट एनर्जी, तो पीजिए चावल का पानी

ऐसे बनाएं बटर कॉफी

एक कप पानी गर्म करें। एक टेबलस्पून उसमें कॉफी पाउडर डालकर इसे उबालें। इसके बाद इसमें गाय या भैंस का मक्खन मिलाएं। इसे ब्लेंडर में डालें और 1 मिनट तक मिलाएं। मक्खन में दूध के सभी तरह के हेल्दी फैट्स होते हैं और यह क्रीम के मुकाबले ज्यादा सेहतमंद होते हैं। हालांकि, मक्खन का इस्तेमाल केवल ब्लैक कॉफी में ही फायदेमंद है।

एनर्जी बढ़ाता है

जब आप कॉफी में बटर मिलाते हैं तो इससे कैटोंस पैदा होता है जिससे एनर्जी मिलती है। ये कैटोंस शरीर में तब पैदा होते हैं जब बॉडी कार्बोहाइड्रेट की बजाय फैट से एनर्जी पैदा करती है। यह एनर्जी ज्यादा फायदेमंद होती है। अगर आप एक स्वास्थ्यवर्धक तरीके से वजन कम करना चाहते हैं तो यह एक शानदार तरीका है। ताजा मक्खन स्वास्थ्यवर्धक है और फैट बर्न करने में भी मददगार है।

यह भी पढ़ें- मूड होने लगा है ऑफ तो कोको पाउडर से कर लें दोस्‍ती

दिल के लिए फायदेमंद

बटर वजन कम करने की औषधि होने के साथ एनर्जी भी देता है। इसलिए यह हार्ट के लिए भी सही है। बटर को जब कॉफी में मिलाया जाता है तो इसमें ‘विटमिन के' पैदा होता है जो कि दिल की बीमारियों से रक्षा करता है। अगर कब्ज है तो भी आप इससे फायदा पा सकते हैं। कॉफी में बटर मिलाना कब्ज में भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल कब्ज को दूर करते हैं।

दिमाग के लिए लाभकारी

इसका एक और स्वास्थ्य लाभ है कि इससे दिमाग सही काम करता है। यह आपके दिमाग को हेल्दी फैट देता है जिससे शरीर में कोशिका झिल्ली और हार्मोन पैदा होते हैं जो कि शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक हैं। यह इतना भारी होता है कि आपको इसको पीने के कई घंटों तक भूख नहीं लगेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source