Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अब चावल का पीना पीकर होगा वेट लॉस, जानिए वजन कम करने वाले इस ड्रिंक की रेसिपी और पीने का समय

Weight loss ke liye diet tips: अगर आप वेट लॉस के लिए कम झंझटभरा और आसान सा नुस्खा ढू़ढ़ रहे हैं तो रोजाना दिन में 1 से 2 बार चावल का पानी पी सकते हैं।

अब चावल का पीना पीकर होगा वेट लॉस, जानिए वजन कम करने वाले इस ड्रिंक की रेसिपी और पीने का समय

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 22, 2025 7:01 AM IST

Weight Loss Home Remedy: मोटापा आज बहुत से लोगों की समस्या है और लोग मोटापे से छुटकारा पाने के लिए हर तरह के प्रयास करते हैँ। दरअसल, शरीर का अधिक वजन या मोटापा कई तरह की बीमारियों का खतरा अपने साथ लेकर आता है। मोटापे की वजह से शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे किडनी, लिवर और पैंक्रियाज पर दबाव बढ़ता है और इन अंगों के काम करने का तरीके पर भी असर पड़ता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और किडनियों की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। इसीलिए, इन बीमारियों में मरीजों को अपना वजन कम करने की सलाह भी अक्सर डॉक्टरों द्वारा दी जाती है।

वजन कम करने के लिए जहां नियमित एक्सरसाइज करने और हेल्दी डाइट के साथ-साथ पूरी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाने की जरूरत होती है। वहीं, ऐसे में वेट लॉस के लिए ऐसी चीजों के सेवन की भी सलाह दी जाती है जो तेजी से वेट लॉस में मदद करें (Fast weight loss) और किसी तरह का नुकसान भी आपको ना हो। चावल का स्टार्च या उबले हुए चावलों का पानी (Boiled rice water) भी ऐसा ही एक नुस्खा है जो हेल्दी तरीके से वेट लॉस में मदद करता है। यह वही चावल का पानी (chwal ka pani) है जो डायरिया और पेट दर्द जैसी परेशानियों में अक्सर मरीजों को पिलाया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि उबले चावल का पानी (uble chawal ka pani) या मांड पीने से आपका वेट लॉस बहुत तेजी से हो सकता है।

वेट लॉस के लिए कब और कैसे पीना चाहिए चावल का पानी? (How to consume Boiled rice water for weight loss)

चावल को पकाते समय उसका एक्स्ट्रा पानी निकाल लिया जाता है। इसी पानी को मांड या कांजी भी कहा जाता है। लंच और डिनर के लिएजब भी चावल पकाएं तो उसमें थोड़ा एक्स्ट्रा पानी डालें। जब चावल आधा पक जाएं तो चावलों को छानकर उसका पानी निकाल लें। इस पानी को थोड़ी देर ठंडा होने दें और उसके बाद इस पानी को सूप की तरह पिएं।

Also Read

More News

उबले चावलों का पानी पीने के फायदे (Health benefits of Boiled rice water )

डाइजेशन बढ़ता है (Boiled rice water boosts digestion)

डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए पके हुए चावलों का पानी बहुत लाभकारी होता है। डाइजेशन बेहतर होने से आपके शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है। साथ ही कॉन्स्टिपेशन और पेट फूलने की समस्या कम होती है जिससे बेली फैट कम दिखायी देता है।

वेट लॉस में होती है मदद (Boiled rice water aids in weight loss)

उबले हुए चावल का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। मेटाबॉलिक रेट बढ़ने से शरीर में जमा फैट कम करने में भी आसानी होती है और यह वेट लॉस में भी मदद करता है।

बीपी लेवल रहता है नियंत्रित (Boiled rice water helps in controlling BP level)

ब्लड प्रेशर लेवल की समस्या में उबले हुए चावलों का पानी पीने से काफी फायदा होता है। यह ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रण में रखने में (Remedies to control high blood pressure level) मदद होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।