
Also Read
Black Pepper Benefits: काली मिर्च इंफेक्शन्स का सामना करने के लिए शरीर की क्षमता बढ़ाता है। तो वहीं काली मिर्च शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है। सर्दियों के मौसम में वायरल बीमारियों और एलर्जिक रिएक्शन्स को कम करता है। साथ ही कोविड-19 इंफेक्शन के लक्षण मानी जाने वाली परेशानियों को कम करती है। इसके लिए गुनगुने पानी के साथ काली मिर्च का पाउडर पीने से आपके ये सारे फायदे मिलते हैं। (Health Benefits of Black Pepper Water)
ब्लैक पेपर टी और काली मिर्च का पानी एक नैचुरल इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक है। इससे, शरीर के सेल्स को पोषण मिलता है और सेल्स डैमेज़ रिकवर करने में मदद होती है। यह फ्री-रैडिकल्स डैमेज को कम करने के लिए भी एक अच्छा नुस्खा है। गुनगुने पानी में काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पीने का सही तरीका क्या है और इसके क्या फायदे हैं उसके बारे में पढ़ें यहां-
काली मिर्च का पानी शरीर में अटके हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल फेंकता गै। इससे, शरीर को इन विषैले तत्वों के नुकसान से बचाता है।
कमज़ोर पाचन तंत्र बूस्ट होता है। जिससे, पेट से जुड़ी तकलीफें जैसे, कॉन्स्टिपेशन, पेट दर्द, गैस और अपच आदि से आराम मिलता है।
कई लोग सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में काली मिर्च का पाउडर घोलकर पीते हैं। यह ड्रिंक वेट लॉस और कैलोरी बर्न में सहायता करती है। काली मिर्च का पानी पीने से मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है। जिससे वेट लॉस और कैलोरी बर्न में सहायता होती है।
बॉडी डिटॉक्स का फायदा ना केवल पेट और शरीर की सेहत पर दिखायी पड़ता है। बल्कि, इससे, स्किन की हेल्थ भी सुधरती है। काली मिर्च का पानी पीने से स्किन अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनती है। इससे पिम्पल की समस्या कम होती है।
यह पानी पीने से स्किन सेल्स को नरिशमेंट मिलती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इससे, आपको दिनभर के लिए एनर्जी मिलती है। जिससे, आपके लिए अपने काम को पूरा करने के लिए आवश्यक शक्ति मिलेगी।