इस तरह से पिएंगे बीटरूट जूस, तो लिवर रहेगा डिटॉक्स और हेल्दी

लिवर में जमा टॉक्सिन्स को समय पर ना निकालना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। बीटरूट जूस का सेवन करना शरीर के लिए लाभकारी होता है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 19, 2019 11:15 AM IST

लिवर में जमा टॉक्सिन्स को समय पर ना निकालना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अस्वास्थ्यवर्धक और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से लिवर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं जो कि लिवर की सेहत के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। बीटरूट जूस का सेवन करना शरीर के लिए लाभकारी होता है यह लिवर को डिटॉक्स करता है और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। जानें, बीटरूट जूस का सेवन करने के तरीके जिससे लिवर डिटॉक्स के साथ-साथ गॉलस्टोन की समस्या भी खत्म की जा सके।

वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने के लिए पिएं चुकंदर से बने ये 4 हेल्दी जूस

लिवर डिटॉक्स करने के लिए बीटरुट जूस का सेवन करने के तरीके

बीटरूट लिवर क्लींजिंग

1 बड़ा बीटरूट

1 ग्रीन एप्पल

3 गाजर

सैलेरी

आधा नींबू का रस

सारी सामग्रियों को ब्लेंड करके जूस निकाल लें। इसका सेवन करने से लिवर से टॉक्सिन्स निकल जाते हैं।

7 दिन के लिए ये 7 जूस प्लान, पिएं और रहें हेल्दी

बीटरूट सीट्रस ड्रिंक

बीटरूट का जूस लिवर डिटॉक्स के लिए लाभकारी होता है।

1 बड़ा बीटरूट

1 ग्रेपफ्रूट

1 संतरा

1 नींबू

एक अदरक

सारी सामग्रियों को ब्लेंड करके जूस निकाल लें। यह विटामिन सी से भरपूर होता है जो इम्यून सिस्टम बूस्ट करता है।

फिट रहने के लिए करीना कपूर पीती हैं ”एबीसी” जूस, आप भी पिएं ! जानें क्या है यह स्पेशल जूस

जिंजर-बीटरूट ड्रिंक

1 बड़ा बीटरूट

लाल कैबेज

एक खीरा

सैलेरी

एक नींबू

एक अदरक

सारी सामग्रियों को ब्लेंड करके जूस निकाल लें। लिवर से टॉक्सिन्स निकालता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source