
Also Read
Few researches reveal that chamomile tea has a therapeutic effect on postpartum women and helps them deal with sleep disorder and anxiety. © Shutterstock
अगर आपकी नींद पूरी न हो पाए तो अगले दिन आप थकावट और तनाव का अनुभव करते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि नींद पूरी हो। अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो आपको केले की चाय पीनी चाहिए। यह आपको जल्दी सोने में मदद करेगी। ताकि आप जब अगले दिन उठें तो ज्यादा फ्रेश और एनर्जेटिक फील करें। आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं केले की चाय और क्या होगा इसका फायदा।
केले की चाय बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। एक केले से आप दो कप चाय बना सकते हैं। इसके लिए तीन कप पानी उबालें। पानी में जब अच्छी तरह उबाल आ जाए तो उसमें कटे हुए केले के टुकड़े डालें। अभी और अच्छी तरह उबालें। जब तक केले के टुकड़े अच्छी तरह पानी में मिक्स न हो जाएं।
तीन कप पानी लगभग दो कप रह जाए तो समझें कि चाय तैयार हो गई है। अब इसे बिना छाने सीधे इसी तरह मग में डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए शहद डाल कर सर्व करें। यह सेहत और स्वाद दोनों के लिए बेहतर है।
मडुआ की रोटी है सेहत के लिए बहुत खास, जिउतिया में खाती हैं महिलाएं
वजन घटाने के लिए अभी शुरू करें ग्रीन जूस, जानें रेसिपी और फायदे