सुबह-सुबह इस हरे फल के जूस को पी लेने से ठीक हो जाती हैं ये 5 बीमारियां, विटामिन सी का है सबसे बड़ा सोर्स

Amla juice in summer: यहां हम बात कर रहें हैं आंवले के जूस की और इससे इससे जुड़े सभी चमत्कारी फायदों की जो आपको निरोग बनाये रखने में मदद करेगा...  

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : June 17, 2024 5:31 PM IST

आंवला, हम में से कई लोग इसे अलग-अलग तरीकों से उपयोग भी करते हैं। ज्यादातर लोग आंवला और आंवला के शरबत से होने वाले फायदों के बारे में नहीं जानते हैं। क्या आपको पता है आंवले का जूस हमें इस चिलचिलाती गर्मी में फिट रख सकता है? इस चमत्कारी फल का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है इसकी जूस? जिसके नियमित सेवन से आपको कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी फायदे हो सकते हैं। तो चलिए बिना समय गवाएं जानते हैं इससे जुड़े उन चमत्कारी फायदों के बारे में...

जानकारों की माने तो आंवले का जूस हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने वाला व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से निजात पा सकता है। इसके साथ ही इससे इम्युनिटी को भी बढ़ावा मिलता है।

विटामिन C से भरपूर आंवला

आंवला एक ऐसा फल है जिसका जूस विटामिन सी से परिपूर्ण होता है। ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और गर्मियों के दौरान होने वाली लू जैसी कई बीमारियों से लड़ने में काफी मदद साबित हो सकता है। आंवले का जूस आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के अलावा, एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी काम करता है। इसलिए नियमित रूप से आंवला का जूस पीने वाले व्यक्ति इससे अपने स्किन में निखार ला सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से खून भी साफ़ होता है। इससे आपमें कैंसर जैसी बीमारी के उत्पत्ति से मुक्ति मिल सकती है। आंवले के जूस से जुडी सबसे महत्वपूर्ण लाभ है, की यह अधिक उम्र में भी जवान बनाये रखता है।

गर्मियों में आंवले के रस का शरबत पीने के फायदे

जैसा कि पहले बताया गया है, आंवला जूस आपको गर्मियों में फिट और तंदुरुस्त रखने में सक्षम है। आप इसे कई तरीकों से पी सकते हैं। शरबत में थोड़ी सी पिसी हुई काली मिर्च, एक बड़ा चम्मच शहद, एक छोटा अदरक का टुकड़ा और एक चुटकी नमक मिलाकर स्वादिष्ट बना सकते हैं।

गर्मियों में आंवला जूस पीने के फायदे

खून साफ़ साफ करने में मददगार

आंवले के सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभों में से एक इसका एंटीऑक्सीडेंट गुण है। आंवले का यह महत्वपूर्ण गुण शरीर में मौजूद जहरीले तत्वों को साफ करने में मदद करता है। ये जहरीले पदार्थ हमारे पाचन तंत्र को ठीक से काम करने से रोकते हैं। नियमित रूप से आंवले का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र ऐसे हानिकारक पदार्थों से मुक्त हो जाता है।

शरीर को शांत करने में मददगार

गर्मी का मौसम ऐसा होता है जब चिलचिलाती धूप और उससे निकलने वाली हानिकारक UV किरणें हमारी त्वचा और शरीर से पानी सोखकर उसे नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में आंवले का जूस बहुत मदद करता है। यह हमारे त्वचा में टैनिन के स्तर को बढ़ाता है, जो हमें गर्मी और रोशनी से बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

स्किन पर ग्लो लेन के लिए

त्वचा हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। मगर गर्मी के मौसम में हम इसकी देखभाल करने में कुछ कमियां कर देते हैं। ऐसे में नियमित रूप से सुबह शहद के साथ आंवले का शरबत पीने से आपका चेहरा चमक सकता है। इसके अलावा, यह मुंहासे, दाग-धब्बे आदि को दूर करता है। इसलिए आपको गर्मियों में आंवला का जूस पीना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण समय से पहले बुढ़ापे को रोकने में मदद करते हैं।

पेशाब से जुड़े संक्रमण की समस्या से निजात दूर

गर्मियों में डिहाइड्रेशन और पेशाब में संक्रमण की समस्या अधिक होती है। इसलिए, अगर आप दिन में दो बार आंवला जूस पीते हैं, तो यह आपको पेशाब से जुड़ी संक्रमण या कह ले संक्रमण से दूर रखने में मदद करेगा। साथ ही, इससे पेशाब में होने वाली जलन का खतरा भी कम होगा।

इम्यूनिटी बूस्टर

इम्युनिटी सिस्टम विभिन्न रोगों से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में अपनी इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखने के लिए, आपको रोजाना आंवले के जूस का सेवन करना चाहिए। इसमे फाइबर, खनिज, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को गैर-विशिष्ट प्रतिरक्षा प्रदान करने में मदद करता है।