रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खूब खाएं ड्रैगन फ्रूट्स, जानें इस फल के फायदे

ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सिडेंट्स, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी, आयरन, कैल्शियम, फाइबर आदि सबसे ज्यादा मौजूद होता है। यह एक रसीला फल है, जिसका रंग बाहर से गुलाबी और अंदर से सफेद होता है। आइए जानते हैं, ड्रैगन फ्रूट के फायदों और इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 30, 2020 9:01 AM IST

Dragon Fruit Benefits in Hindi: ड्रैगन फ्रूट का नाम शायद बहुत कम ही लोगों ने सुना हो या खाया हो। हालांकि, यह फल (Dragon Fruit in Hindi) देखने में जितना खूबसूरत होता है, उतना ही स्वादिष्ट और खाने में हेल्दी भी होता है। इसे पिताया (Pitaya) भी कहा जाता है। वैसे, विदेशी फल होने के कारण भारत में यह अधिक मात्रा में उपलब्ध नहीं होता, खासकर छोटे शहरों और गांव में। यह मुख्य रूप से मेक्सिको और मध्य एशिया में मिलता और खाया जाता है। ड्रैगन फ्रूट बहुत ही रसीला होता है। इसका रंग बाहर से गुलाबी और अंदर से सफेद होता है। आइए जानते हैं, ड्रैगन फ्रूट के फायदों (Dragon Fruit khane ke fayde in Hindi) और इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में...

पोषण का खजाना है ड्रैगन फ्रूट

पोषक तत्वों की बात करें तो ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सिडेंट्स, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी, आयरन, कैल्शियम, फाइबर आदि सबसे ज्यादा मौजूद होता है। इसमें फैट अधिक नहीं होता है। आप इसे खाएंगे, तो वजन भी नहीं बढ़ेगा। यदि आपको कोरोनावायरस (Coronavirus infection) से खुद को बचाए रखना है, तो भी ड्रैगन फल खाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह फल इम्यूनिटी को मजबूत (Dragon fruit boosts immunity) करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी कैंसर होने के खतरे को कम करता है। इसमें (Dragon Fruit) बीटा कैरोटीन और लायकोपीन होता है, जो कैंसर और हार्ट डिजीज होने का खतरा कम कर सकता है।

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाए

ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) में ऐंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी होता है। विटामिन सी डायट में शामिल करने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इसमें बीटा कैरोटीन और लायकोपीन भी होता है। कैरोटिनॉएड रिच फूड लेने से भी कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा कम (Dragon Fruit Benefits in Hindi) होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में कैंसर कोशिकाओं से लड़ता है, जिससे महिलाओं में होने वाले ओवेरियन और ब्रेस्ट कैंसर के होने का खतरा कम हो जाता है।

स्किन पर लाए चमक और निखार

लंबी उम्र तक जवां बने रहने के लिए ड्रैगन फ्रूट का सेवन करना चाहिए। यह एक एंटी एजिंग फल है। इसमें मौजूद विटामिन सी त्‍वचा को जवां बनाए रखता है। फ्री रेडिकल्‍स से भी छुटकारा मिलता है। त्वचा का लचीलापन बना रहने के साथ ही झुर्रियों से भी बचाता है।

डायबिटीज और शुगर लेवल रखे कंट्रोल ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट में बीटा सायनिन होता है, जो पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। वजन कम करता है। डायबिटीज के रोगियों को भी इस फल का सेवन करने से लाभ होता है।

फायदे ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकती है चिया सीड्स, अधिक सेवन से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source