क्या डायबिटीज में खाली पेट फल खाने चाहिए? जानें ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए

डायबिटिक्स को अपने खान-पान पर भी बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। डायबिटीज में व्यक्ति कब और क्या खाता है इसका सीधा असर उसके ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 28, 2022 1:20 PM IST

Foods to eat on empty stomach in Diabetes : डायबिटीज के मरीजों के लिए उनकी डाइट पर ध्यान देना कितना जरूरी इस बारे में आपको भी जानकारी जरूर होगी। मधुमेह के मरीजों के रक्त में ग्लूकोज या शुगर का स्तर कम रखना ही डायबिटीज की बीमारी को गम्भीर बनने से रोकने का एकमात्र तरीका है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए जहां, लोगों को नियमित एक्सरसाइज करने और लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाने की सलाह दी जाती है वहीं, डायबिटिक्स को अपने खान-पान (diet in diabetes) पर भी बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। डायबिटीज में व्यक्ति कब और क्या खाता है इसका सीधा असर उसके ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। डायबिटीज में लोग जो भी खाते या पीते हैं उसी के आधार पर ब्लड शुगर लेवल (blood sugar level) बढ़ता या कम होता है। (Fruits to eat on empty stomach in Diabetes In Hindi)

डायबिटीज में गलत डाइट बढ़ा सकती हैं मुश्किलें

डायबिटीज में लोगों को शक्कर वाली चीजों से परहेज तो करना ही पड़ता है वहीं, प्रोसेस्ड फूड जैसे मैदा और कुकीज, बिस्किट या व्हाइट ब्रेड से भी परहेज करना महत्वपूर्ण है। नेचुरल फूड्स का सेवन अधिक मात्रा में लेकिन संतुलित और सही तरीके से करना भी अहम है। ऐसी ही सावधानी बरतनी पड़ती है फलों का सेवन करते हुए जहां, कुछ फलों को खाने की मनाही होती है वहीं, आप किस फल का सेवन दिन में किस समय करते हैं इस बात के भी कई नियम है। (eating fruits in diabetes)

सुबह फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन, जैसा कि डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता दूसरों की तुलना में अधिक होती है ऐसे में डायबिटिक्स सवेरे क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए  इस बात को लेकर अक्सर उलझन होती है। यहां इस लेख में हम उन्हीं फूड्स के बारे लिख रहे हैं जिनका सेवन डायबिटीज में सुबह और खासकर खाली पेट किया जा सकता है।

डायबिटीज में खाली पेट क्या खाना चाहिए

मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. दीक्षा भवसार (Dr Dixa Bhavsar) ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टा्ग्राम पेज पर इसी बारे में कुछ टिप्स दीं कि लोगों को डायबिटीज में किन फूड्स का सेवन करना चाहिए और किन चीजों को खाली पेट खाने या पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद हो सकती है। ये रहीं उन्हीं फूड्स की लिस्ट-

  1. मेथी दानों की चाय या रात भर भिगोए हुए मेथी के दाने और उसका पानी पीएं।
  2. काली मिर्च-हल्दी पाउडर को एक गिलास पानी के साथ घोलकर खाली पेट पीएं।
  3. दालचीनी के डंठल उबालकर उसका पानी पीएं।
  4. खाना खाने से एक घंटा पहले या एक घंटे बाद अदरक की चाय पीएं।
  5. हल्दी पाउडर और आंवला पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाएं। रोजाना सुबह इस मिश्रण का एक चम्मच लें और उसे पानी के साथ फांक लें।

डायबिटीज में डाइट से जुड़ी कुछ और भी खास टिप्स जानने के लिए देखें यह वीडियो-

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source