Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How Much Drink Water In a Day: पानी कैलोरी से मुक्त होता है, यही वजह है कि यह वजन को नियंत्रित रखने और कैलोरी की मात्रा को कम करने में मदद करता है। लेकिन यह तभी हो सकता है, जब आप पानी को चाय, कॉफी, सोडा, कोला या अन्य मीठे पेय पदार्थों के विकल्प के तौर पर लेते हैं। पानी न सिर्फ हमारे शरीर के फंक्शन को बेहतर रखने के लिए जरूरी होता है बल्कि यह बालों, जॉइंट्स और यहां तक की सभी अंगों के लिए जरूरी पेय पदार्थ है। यह शरीर का तापमान बनाए रखने में भी मदद करता है। मगर सवाल यह उठता है कि 1 दिन में कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए। यह सवाल आपके भी मन में आता होगा। तो चलिए आज हम आपको एक्सपर्ट के माध्यम से बताते हैं कि एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए?
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार कहती हैं, यह सवाल मुझसे मेरे अधिकांश मरीजों ने पूछा है कि, मैम हमें रोज कितना पानी पीना चाहिए?
"जब भी मैं कहती हूं की उतना ही पानी पियो जितना जरूरी है, उतना नहीं कि बहुत ज्यादा। तो पेशेंट कहते हैं कि मैम क्या हमें जितना चाहे उतना पानी नहीं पीना चाहिए? पानी बालों के लिए अच्छा है स्किन के लिए अच्छा है, लिवर और किडनी के लिए अच्छा है, तब मैं कहती हूं कि हां अच्छा है। सारे बॉडी ऑर्गन के लिए अच्छा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप जरूरत से ज्यादा पानी पिएं।"
अधिक पानी पीने से सूजन, पॉलयूरिया, हाइपोनेट्रिमिया, खराब मेटाबॉलिज्म जैसी समस्या हो सकती है।
डॉ दीक्षा आगे कहती हैं कि, पानी का अनुपात निश्चित नहीं किया जा सकता; क्योंकि य़ह मौसम, आपकी शारीरिक गतिविधियों और आपके मन-शरीर की प्रकृति के अनुसार बदलता रहता है। तो इसके आंकड़ों में ना पड़े सिर्फ अपने पेशाब को देखें, यह बदबूदार और पीला नहीं होना चाहिए। अपने पेशाब को बिना दुर्गंध और पारदर्शी रखने के लिए जितना हो सके पानी पिएं। आपको सही मात्रा में पानी की जरूरत है ना की एक गिलास कम या एक गिलास ज्यादा।
View this post on Instagram