
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
डोसा साउथ इंडिया की पॉपुलर डिश है। अपने स्वाद और फायदों के चलते यह सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि देश भर में बड़े चाव से खाया जाता है। आपको यह जानकर बहुत खुशी होगी कि भारत की इस डिश को दुनिया के बेस्ट टॉप 10 पैनकेक में शामिल किया गया है। टेस्ट एटलस ने दुनिया की 50 बेस्ट पैनकेक की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में डोसा को दसवां स्थान मिला है। 4.4 रेटिंग के साथ डोसा दुनिया के 50 बेस्ट पैनकेक में 10वें स्थान पर काबिज हुआ है। मसाला डोसा पूरे भारत में बहुत पसंद किया जाता है। डोसा खाने के बहुत से फायदें है। आज हम आपको मसाला डोसा बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
View this post on Instagram
वजन करे कम : डोसा खाने से वजन कम होता है। एक प्लेन डोसा में 37 कैलोरी होती है। हालांकि मसाला डोसा में कैलोरी थोड़ा बढ़ जाती है। इसके बाद भी यह अन्य ज्यादा कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों की तुलना में अच्छा माना जाता है। डोसा खाने से आपका वजन कम हो सकता है।
शुगर लेवल करे मेंटेन: डोसा आपके आहार में प्रोटीन को शामिल करने का एक अच्छा तरीका है। शुगर वाले लोगों के लिए प्रोटीन बहुत फायदेमंद होता है। वे आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करते हैं और आपकी हल्की फुल्की भूख के आगे चीनी खाने की लालसा को रोकते हैं। यह आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखते हैं। बड़े आकार के डोसा में 133 कैलोरी होती है। दो डोसा खाना आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।
कार्बोहाइड्रेट : मसाला डोसा में हेल्दी कार्बोहाइड्रेट होता है। यह बॉडी को एनर्जी देता है। अगर आप भी हेल्दी कार्बोहाइड्रेट अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो आपके लिए मसाला डोसा एक अच्छा स्त्रोत हो सकता है।
प्रोटीन : मसाला डोसा में प्रोटीन की मात्रा भी होती है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह बालों, हड्डियों और मांसपेशियों के लिए आवश्यक खनिज पदार्थ है। प्रोटीन के लिए आपको मसाला डोसा जरूर खाना चाहिए।
स्वाद और स्वास्थ का बढ़िया स्त्रोत : अगर आप स्वाद के साथ साथ अपना स्वास्थ्य भी अच्छा रखना चाहते हैं तो आपके लिए मसाला डोसा एक बढ़िया स्त्रोत हो सकता है। यह खाने में तो अच्छा है ही साथ ही इसमें कई तरह के खनिज पदार्थ भी शरीर को मिलते हैं। डोसे के बैटर में पनीर, प्याज, पालक, गाजर, लो-फैट पनीर, तोफू, ओट्स होते हैं, जिससे शरीर को बहुत फायदें मिलते हैं।
डोसा बनाने के लिए आपको इन बातों को फॉलो करना होगा.
1. सबसे पहले चावल को धोकर एक बर्तन में भिगो दें और दूसरे बर्तन में दाल को भिगो दे। आप इन्हें पूरी रात भी भिगोकर रख सकते हैं।
2. चावल और दाल को पीसकर इसका बैटर तैयार करें, इसमें स्वादनुसार नमक और पानी भी मिला लें।
3. इसे खमीर होने के लिए पूरी रात ऐसे ही रखें।
4. तवा गर्म करें और ब्रश की मदद से उस पर तेल लगाएं।
5. जब ये पूरी तरह गर्म हो जाए तो इस पर थोड़ा पानी छिड़के। इसके बाद इस पर बैटर डालकर फैलाएं।
6. डोसे को फैलाने के बाद आंच को धीमा कर दें और किनारों पर थोड़ा तेल डालें ताकि डोसा अच्छे से सिक सके
7. किनारे हल्के ब्राउन होने पर डोसे के बीच में स्टफिंग रखें और उसे फोल्ड कर दें।
8. इसके बाद इसे गरमा गरम सांभर और चटनी के साथ खाएं।