दूध में फिटकरी डालकर पीने के फायदे जानते हैं आप, आसपास भी नहीं आएंगी ये 5 बीमारियां

Doodh Me Fitkari Dalkar Pine ke Fayde: फिटकरी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसका दूध के साथ सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। जानें दूध में फिटकरी डालकर पीने के फायदे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 19, 2025 10:09 AM IST

Doodh me Fitkari ke Fayde: आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में फिटकरी को अत्यंत लाभकारी माना गया है। यह एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और जीवाणुनाशक तत्व है, जो शरीर को अंदर और बाहर से संक्रमण से बचाने में मदद करता है। फिटकरी का उपयोग पानी को शुद्ध करने, घावों की सफाई, दांत दर्द और गले की खराश जैसी समस्याओं में किया जाता है। इसके नियमित और सीमित उपयोग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि थोड़ी मात्रा में फिटकरी को दूध में मिलाकर सेवन किया जाए तो यह कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कर सकता है? तो आएइ जाने वो कौन सी बीमारियां हैं।

पेट की समस्याओं से राहत

फिटकरी युक्त दूध पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में इसका सेवन पेट से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करता है।

त्वचा रोगों से बचाव

अगर आप त्वचा की समस्याओं से परेशान रहती हैं तो फिटकरी आपके बहुत काम आ सकती है। फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर के अंदर की सफाई होती है, जिससे फोड़े-फुंसी, दाग-धब्बे और खुजली जैसी त्वचा समस्याएं दूर होती हैं। (और पढ़ें - साबुन के साथ फिटकरी मिलाकर मुंह धोने के फायदे)

संक्रमण से सुरक्षा

बरसात बस शुरू ही होने वाली है। ऐसे में बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा भी ज्यादा है। फिटकरी दूध शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने की शक्ति मिलती है। खासकर मौसम बदलने पर होने वाली खांसी, जुकाम और बुखार से बचाव होता है।

यूरिन इन्फेक्शन में लाभकारी

आज के समय में यूरिन इंफेक्शन के मामले बढ़ गए हैं। महिलाओं और पुरुषों दोनों में यूरिन इंफेक्शन की समस्या आम हो गई है। ऐसे में फिटकरी युक्त दूध का सेवन मूत्र मार्ग को साफ करता है और संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करता है। जिन लोगों को बार-बार यह समस्या होती है, उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

श्वसन तंत्र को करे मजबूत

अगर आप एक गिलास गर्म दूध में चुटकी भर फिटकरी (पिसी हुई) मिलाकर सप्ताह में दो बार सेवन करें तो आपका श्वसन तंत्र भी मजबूत हो जाता है। यह दूध बलगम को साफ करता है और सांस लेने में सहायता करता है। अस्थमा या एलर्जी के मरीजों के लिए यह लाभकारी हो सकता है। अपनी श्वसन प्रणालीको मजबूत करने के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।