दही में नमक मिलाने से क्यों बन जाता है धीमा जहर?

दही में अधिकतर लोग चीनी मिलाकर खाते हैं, लेकिन कुछ लोग दही में नमक डालकर खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं, तो सतर्क हो जाएं। दही में नमक डालकर खाने से यह जहर बन जाता है। आइए जानते हैं कैसै?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 11, 2020 10:30 AM IST

Curd and Salt : दही का सेवन लगभग सभी सीजन में किया जाता है। खासतौर पर गर्मियों में लोग दही का सेवन अधिक करते हैं। दही का सेवन करने से हम रिफ्रेश फील करते हैं। दही का सेवन हम कई तरीकों से करते हैं। कुछ लोग दही का सेवन लस्सी के रूप में करते हैं, तो कुछ लोग रायता बनाकर दही का सेवन करते हैं। दही का सेवन अधिकतर लोग चीनी डालकर करते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि दही में नमक डालकर आखिर क्यों नहीं खाना चाहिए। दही में नमक डालकर खाने से आखिर यह धीमा जहर क्यों बन जाता है। यदि आर दही में नमक डालकर खाने के शौकीन हैं, तो सावधान हो (Curd and Salt) जाएं। आपकी ये आदत आपके लिए खतरनाक हो सकती है।

दही में नमक डालने से क्यों बनता है धीमा जहर?

आप सभी बहुत ही अच्छी तरह से जानते होंगे कि दही में करोड़ों की संख्या में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इन बैक्टीरियाओं का शरीर में जीवित अवस्था में प्रवेश करना बहुत ही जरूरी होता है। ये बैक्टीरिया शरीर के एंजाइम क्रिएशन में बहुत मददगार होते हैं। पेट के अंदर जाकर ये बैक्टीरिया अपना काम करना शुरू कर देते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, दही को जीवाणुओं का घर होता है अगर आप इन जीवाणुओं को जीवित अवस्था में खाते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर आप इसमें एक चुटकी नमक डालते हैं, तो दही में मौजूद सारे बैक्टीरिया मर जाते हैं। नमक डालने के महज 60 सेंकंड के अंदर दही में मौजूद सारे बैक्टीरिया मर जाते हैं। ऐसे में अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो यह शरीर के लिए कोई सकरात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। अगली बार अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो नमक डालने की गलती (Curd and Salt) न करें।

घर में कैसे जमाएं हेल्दी, गाढ़ा और पौष्टिक दही

घर में जमाई गई दही सेहत के लिए सबसे अच्छी होती है, लेकिन कुछ लोग घर में सही से दही नहीं जमा पाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, तो आइए आज जानते हैं घर में किस तरह से दही जमाई जा सकती है।

  • सबसे पहले एक पतीले में दूध को डालें, इस दूध को उबाल आने तक गर्म करें।
  • दूध में उबाल आने पर आपको दूध के ऊपरी सतह पर पतली सी मलाई की परत दिखाई देगी।
  • अगर आपको पतली सी मलाई की परत दिखती है, तो समझ जाएं कि दूध जमने के लिए तैयार है।
  • इसके बाद चूल्हा बंद कर दें।
  • अब दूध को दही जमाने वाले बर्तन में डालें और दूध को ठंडा करें।
  • जब दूध हल्का सा गुनगुना हो जाए, तो इसमें एक चम्मच पहले से जमी दही जालें।
  • दूध को अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि दही पूरे दूध में मिल जाए।
  • इस बाता का ध्यान रखें कि दही को एक अलग बर्तन में जमाएं।
  • दही जमाते वक्त बार-बार दही के बर्तन को ना छुएं।
  • 4 से 5 घंटे के अंदर आपकी दही जमकर तैयार हो जाएगी।

गठिया का नहीं है कोई इलाज, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से इसकी परेशानी को कर सकते हैं कंट्रोल

ब्लड शुगर को इन उपायों से करें कंट्रोल, वरना डायबिटिज का बढ़ सकता है खतरा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source