... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 24, 2020 5:14 PM IST
Donald Trump Daughter Ivanka Trump Special kosher Diet plan in Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भारत यात्रा पर आए हुए हैं. डॉनल्ड ट्रंप अपनी पत्नी और बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) और उनके पति 2 दिन भारत के अतिथि हैं. इवांका ट्रंप का यह दूसरा भारतीय दौरा है. डॉनाल्ड ट्रंप का विशेष स्वागत मोटेरा स्टेडियम में किया जा चुका है. ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के बारे में हर कोई जानना चाहता है. इवांका ट्रंप की सुंदरता और फिटनेस को देखते हुए हर कोई उनके डाइट (Ivanka Trump Diet Tips) के बारे में जानना चाहता है. हम यहां पर इवांका ट्रंप के स्पेशल डाइट प्लान (Ivanka Trump Diet Plan) के बारे में बता रहे हैं.
वैसे तो राष्ट्रपति ट्रंप का परिवार अमेरिकी खाद्य पदार्थों के साथ सीफूड बहुत पसंद करता है. लेकिन इवांका ट्रंप शादी करने से पहले यहूदी धर्म को अपना चुकी हैं. शादी के बाद इवांका ट्रंप कोशर डाइट प्लान (Ivanka Trump Special Kosher Diet Plan) को फॉलो करती हैं.
कोशर डाइट प्लान कोई वेट लॉस डाइट प्लान नहीं है. ऐसा माना जाता है कि कोशर डाइट पारंपरिक यहूदी नियमों पर आधारित डाइट प्लान है. कोशर डाइट प्लान के कुछ खास नियम हैं जिनका कड़ाई के साथ पालन किया जाता है.
इवांका ट्रंप जिस डाइट प्लान को फॉलो करती हैं वह एक पारंपरिक खाद्य शैली पर आधारित है. कोशर शब्द हीब्रू के कैशर शब्द से बना है, कैशर का अर्थ होता है शुद्ध व खाने योग्य. कोशर डाइट प्लान में शुद्ध खाने के साथ खाने के टाइम और साथ पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है.
जो लोग कोशर डाइट प्लान को अपनाते हैं वो किस खाद्य पदार्थ को किसके साथ नहीं खाना है इसका विशेष ध्यान रखते हैं. कोशर डाइट प्लान में खाद्य पदार्थ के बनाने और उत्पादन के स्रोतों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है.
इवांका ट्रंप के कोशर डाइट प्लान के भी तीन प्रकार है. इन तीनों प्रकार की कोशर डाइट प्लान में अलग-अलग तरह के फूड शामिल होते हैं. आप एक समय में एक तरह के ही कोशर डाइट प्लान को अपना सकते हैं.