... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : September 16, 2018 7:50 PM IST
रेफ्रिजरेटेड फूड का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए? .© Shutterstock
अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोग अपना बचा हुआ भोजन बाद में खाने के लिए फ्रिज में रख देते हैं और फिर सहुलियत के हिसाब से उसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करते हुए वह भूल जाते हैं कि किसी भी चीज को फ्रिज में रखने और उसे इस्तेमाल करने की एक निश्चित अवधि होती है। अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि रेफ्रिजरेटेड फूड का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए? तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों के जरिये आपको बताने की कोशिश कर रहे हैं कि रेफ्रिजरेटेड फूड का सेवन कहां तक सही हो सकता है।
यह भी पढ़ें-स्पर्म क्वालिटी और मेमरी बढ़ाते हैं अखरोट
सुबह के भोजन को फ्रिज से निकालकर रात में गर्म करके खाना कितना सही
अगर आप दिन में बने चावल का इस्तेमाल रात में कर रही हैं तो कोई समस्या नहीं है। अगर हरी सब्जियां या दाल को दोबारा गर्म करेंगी तो उसमें मौजूद न्यूट्रिशंस जैसे विटमिन सी और बी कॉम्प्लेक्स खत्म हो जाते हैं। कुछ लोग समय बचाने के लिए सैलेड भी फ्रिज में काट कर रख देते हैं लेकिन ऐसा करने से विटमिंस ऑक्सीडाइजड हो जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है।
रात में गूंधा हुआ आटा सुबह इस्तेमाल करें या नहीं
आटे में मौजूद विटमिंस और फाइबर फ्रिज में पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं। हां, इसमें रखने से आटा थोड़ा सख्त हो सकता है और ताजे आटे की तुलना में शायद उससे रोटियां उतनी मुलायम न बनें लेकिन उसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू में कोई अंतर नहीं आता है।
यह भी पढ़ें-राष्ट्रीय पोषण सप्ताह : 2018 अपनाएंगी ये टिप्स तो बच्चे दूर रहेंगे जंक फूड से
प्रोसेस्ड नॉनवेज का कैसे करें इस्तेमाल
नॉनवेज बनाते समय उसमें अधिक मात्रा में तेल का इस्तेमाल होता है। मैरिनेट करने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण नॉनवेज में आयोडीन की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है। इन्हें बार-बार गर्म करके खाना सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। एक बार गर्म करने के बाद इसे दोबारा गर्म करना सही नहीं है। इन दिनों फ्रोजन मीट का चलन बढ़ गया है। फ्रोजन मीट में भी आयोडीन की मात्रा जयादा होती है इसलिए इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए, खासतौर पर अगर वह रेड मीट हो।